बंगाल को ममता ने धर्मशाला बना दिया था, जनता ने देश की  सुरक्षा को समझा व भाजपा को जिताया। 

उत्तराखंड

मसूरी। ़़पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास बढा है, उन्होंने गत दस साल के सुशासन में सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति के तहत कार्य किया व देश को नई उचांइयों पर नयी वैचारिक दृष्टि से, नये इतिहास, सांस्कृतिक, आर्थिक व समसामयिक दृष्टि के साथ अंतर्राष्ट्रीय फलकक पर भी जिस तरह से आगे बढा है यह निश्चित पूरी दुनिया ने बडी ताकत के रूप में उभर रहा है इसका संकेत है।
उन्हांेने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत बड़ी जीत है वहां के सरकार ने बंगाल को दुनिया की धर्मशाला बना दिया था, उसे बंगाल के लोगों ने भारत की सुरक्षा को समझा व भाजपा को जिताया। जो कठिनाइयां आ रही थी उसका समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निनिन नबीन अच्छा कार्य कर रहे है। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है जिसके कारण विकास हो रहा है। राज्य में डेढ से दो लाख करोड रूपया लग गया। उत्तराखंड की जनता ने अभी से मन बना लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार लानी है। उन्हांेने कहा कि सरकार की नीतियों पर चर्चा की जाती है पूरे देश में संवाद किए जाते है। अगर कोई अच्छा सुझाव राज्य के हित में देता है तो उसे स्वीकार किया जाता है, यह भाजपा की खासियत है। कांग्रेस देश से निपट चुकी है व अब मुंगेरी लाल के सपने देखती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि वो लोग जो बडी बातें करते है जनता उसे सुनती नहीं तो उन्हें समझ जाना चाहिए। वहीं भाजपा नेता व पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बने मसूरी से भाजपा का विधायक बने इसके लिए लगातार क्षेत्रों में घूम रहे है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा जिसे टिकट देगी वही जीतेगा। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के कारण जहां चुनाव होते है, वहां भाजपा जीतती है। भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए कार्य नहीं करते बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच जनता के दुख सुख में खडे रहते है यही कारण है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड पर विशेष आशीर्वाद मिलता रहता है।