केंद्र सरकार के बजट से देश की जनता आहत, मार्केट गिरना इसका प्रमाण- हरक सिंह। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने केंद्र सरकार के बजट पर कहा कि केंद्र सरकार के बजट रखते ही जिस तरह रूपये की कीमत गिरी है व मार्केट गिरा है यह साबित करता है कि सरकार छोटे व्यापारियों गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। बजट से जनता आहत हुई है।
उन्हांने कहा कि बजट से जो अपेक्षाएं थी उस पर सरकार खरी नहीं उतरी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि देहरादन में कांग्रेस की बैठक थी जिसमें आगामी 16 फरवरी को ऐतिहासिक रैली देहरादून में निकालेंगे व राजभवन का घेराव करेंगे व आगामी तीन महीने तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर दिखेगी। इस बैठक में प्रीतम सिह सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस को बुलाया व जिसमें प्रदेश के मुददों सहित स्थानीय मुददों को लेकर 16इ फरवरी को रैली निकाली जायेगी जिससे कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को बेचने का कार्य कर रही है कुछ अडानी को बेच दिया कुछ बाबा रामदेव को बेच दिया ऐसे में प्रदेश में क्या बचेगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता है, दरी बिछाने की जिम्मेदारी मिलेगी करेंगे, सडकों पर नारे लगाने के लिए कहेंगे वह करेंगे पाटी जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे, मुझे कोई फरक नहीं पड़ता कि मंत्री रहा हूं विधायक रहा हूं। हरक सिंह पहले भी संघर्ष करते थे आज भी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि 1991 में संघर्ष किया, उत्तराखंड राज्य के लिए पौडी से संधर्ष शुरू हुआ व उसके बाद सबसे बड़ा योगदान मसूरी का है जिसमें हंसा धनाई व बेलमती चौहान ने कहा था कि मुलायम िंसह सरकार से कहा था कि तुम्हारी गोलियां कम पडेगी लेकिन महिलाओं के सीने कम नहीं पड़ेगे। उन्होंने सीने पर गोली खायी। उन्होंने कहा कि जब वह भाजपा में मंत्री थे तो बड़े ईमानदार थे जैसे ही कांग्रेस में गये मेरे पीछे सीबीआई व ईडी लगा दी। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है, उनकी प्रदेश सरकार की एजेंसी ने आय से अधिक की संपत्ति पर अपना पक्ष रखा लेकिन उन्होंने मसूरी के नाम को डुबो दिया लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, मै सेनिको का सम्मान करता हूं लेकिन भगोड़े का सम्मान नहीं करता।