रेहड़ी पटरी वालों ने विस्थापन को लेकर हाय तौबा, बददुआ रैली निकाली।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति ने माल रोड से पटरी हटाये जाने व जरूरतमंदों को विस्थापित न करने, मानकों की अनदेखी करने के विरोध में कुलड़ी कार पार्किग से हाय तौबा बददुआ रैली निकाली जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सोनिया आनंद रावत, सुशांत बोहरा ने किया। रैली गांधी चौक गयी जिसमें पालिका अध्यक्ष व मसूरी विधायक गणेश जोशी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।
रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति रैली में शामिल बेरोजगार हो चुके पटरी व्यवसायी गरीब महिलाओं का शोषण बंद करो, वेंडर जोन का निर्माण करो, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की तानाशाही पर रोक लगाओ, आदि नारेबाजी की गयी। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार का कार्य मजदूर, किसान छोटे व्यापारियों आदि को रोजगार देना है उन्होने कह कि ज बवह राजस्व मंत्री थे तब संगठित रेहडी पटरी वालों के लिए नीति बनाई थी, व उन्हें जगह दी थी लेकिन मसूरी में इतने साल से जो पटरी लगा रहे हैं उन्हें हटाना अनैतिक है। कांग्रेस इन मजदूरों ठेली पटरी वालों के साथ है जिनकी रोजी रोटी छीनी जा रही है। यह सरकार का दायित्व है, उन्होंने कहा कि गणेश जोशी छोटे भाई है उनकी राजनीति में बड़ी मदद की लेकिन आज भगोडा सिपाही मंत्री बन गया यह इन लोगों की कृपा से बने, यह उनकी जिम्मेदारी है, नगर पालिका व सरकार तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है, कांग्रेस इस लड़ाई को तब तक लड़ेगी जबतक इसका समाधान नहीं हो जाता। रैली में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सरकार को अपने तीतिगत निर्णयों पर अडिग रहना चाहिए। केंद्र की सरकार ने निर्णय लिया कि फुटपाथ पर जो अपनी रोजी रोटी चला रहे है उनके लिए वेंडर जोन बनायेगे व प्रदेश की सरकार ने उसपर पहल की लेकिन अभी तक स्थानीय सरकार ने कहीं भी वेंडर जोन की शुरूआत नहीं की अगर वह बन जाता तो सबकी समस्या का समाधान हो जाता ये कोई महल नहीं मांग रहे केवल चूल्हा जलाने व बच्चों को पढाने का अधिकार मिले व रोजगार की व्यवस्था हो, यह करना भी पडेगा क्योकि बेरोजगारी का दंश पूरे देश को लील रहा है, प्रदेश सरकार ने कहा कि महिलाआें के लिए रोजगार की व्यवस्था कर रहे है, व रात की पाली में भी महिलाएं कार्य कर सकती है, लेकिन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, सरकार को सामाजिक सुरक्षा भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि दो बार वह पालिकाध्यक्ष रहे उन्होंने भी पटरी वालों को रोजगार दिया, यह स्थानीय सरकार व राज्य सरकार सुव्यवस्थि वेंडर जोन बनाये। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा। इन्ही लोगों ने राखिंया पहनाई, उनको जिताया लेकिन आज उनको उजाड़ा जा रहा है। इस पर स्थानीय सरकार को व्यवस्थि कर पुनर्वास करना होगा, सड़क पर बैठना कोई हल नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुशांत बोहरा ने कहा कि जब यहां कांग्रेस की सरकारे रही तब भी उन्हें विस्थापन की बात कही लेकिन उन्हें हटाया नहीं गया यह तानाशाही है, इनके लिए नया पर्यटक स्थल बनाना होगा ताकि सभी का विस्थापन हो सके विदेशों में ऐसा होता है व उनके लिए कार्य होता है। उन्होंने कहा कि रेहडी पटरी वालो ने रैली निकाली व गत छह माह से बेरोजगार बैठे है, उन्होंने कहा कि टीवीसी कमेटी ने किस आधार पर हटाया, किन्हें समायोजित किया सभी शंका के घेरे में है जब कि वेंडिग जोन पूरा नहीं बना पाते उन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए। जहां इन्हें बिठाया जा रहा है वहां पर रोजगार नहीं है।विदेशों की तर्ज पर नाइट मार्केंट बनायी जाय, जिसमें इनकी व्यवस्था हो सकती है ताकि उनकी रोजी रोटी चल सके, पालिका प्रदेश सरकार व प्रशासन इस पर गंभीरता से निर्णय लें व उनकी समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा व गोविंद नौटियाल ने भी कहा कि यह बददुआ रैली है, जो बच्चे घरों में भूखे प्यासे है, रोजगार नहीं है उसके बाद भी ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा, इनकी बददुआ लगेगी व ऐसी जगह बिठाया जा रहा है जहां रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी जन्म दिवस पर भंडारा कर रहे है और उनकी विधानसभा मसूरी के लोग भ्ूखे मर रहे है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष की हठ धर्मिता कब तक चलेगी, ये महिलाएं गणेश जोशी की बहनें है जब वे फोन करते थे तो दुकानें लग जाती थी लेकिन अब फोन तक नहीं उठाते। ये बददुआ रैली है, देवभूमि है यहां के लोग देवी देवताओं को मानते है व हमें तारगेट किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत, सहित बड़ी संख्या में रेहडी पटरी व्यवसायी मौजूद रहे।