मसूरी। इनरव्हील क्लब ऑफ मसूरी ने समाज सेवा प्रोजेक्ट के तहत एक गरीब लड़की को विवाह की आवश्यक सामग्री राशन, कपड़े, बर्तन, आभूषण व शगन आदि एक सादे कार्यक्रम में भेंट किया।
इस मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ मसूरी की अध्यक्ष साधना साहनी ने बताया कि इनर व्हील क्लब लगातार समाज में सेवा के कार्य करता रहता है वहीं इसके साथ ही शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य करता है व जरूरतमंदों की मदद करता रहता है। इसी कड़ी में क्लब ने एक गरीब लड़की को विवाह के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध करवायी जिसमें राशन के तहत आटा, चावल, दाल, चीनी चायपत्ती, तेल, सहित दुल्हन व दूल्हे के वस्त्र, दुल्हन के विशेष परिधान, सूट, साड़ियां, बर्तनों में डिनर सेट, कुकर, सूटकेस, सजावट का सामान सहित आभूषण दिए गये। उन्होंने कहा कि क्लब का प्रयास समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानपूर्वक सहयोग देने और उनके जीवन में खुशिंया लाने की दिशा में किया गया यह कार्य सराहनीय पहल है। इनरव्हील क्लब आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष साधना साहनी, हर्षदा वोहरा, अनु गर्ग, रीना माथुर, गीतू मनचंदा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
