मसूरी। सर्वे के मैदान में आयोजित मसूरी स्ट्राइकर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला क्यारकुली ने मसूरी स्ट्राइकर्स को 10 रन से हरा कर जीत लिया। तीसरे स्थान पर महाकाल वारियर्स रही।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर क्यारकुली क्रिकेट क्लब ने निर्धारित छह ओवर में 71 रन बनाये जिसमें क्यारकुली की ओर से सबसे अधिक 40 रन मोनू ने बनाये। मसूरी स्टा्रइकर्स की ओर से अजय डिमरी ने दो व प्रियांशु ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मसूरी स्ट्राइकर्स की टीम 48 रन ही बना पायी जिसमें सबसे अधिक 35 रन प्रियांशुं ने बनाये। क्यारकुली की ओर से बॉलिग करते हुए मयंक व अंकित यादव ने दो दो विकेट लिए। जिसमें क्यारकुली दस रन से फाइनल मुकाबला जीत गयी। प्रतियोगिता के अंत में विजेता क्यारकुली की टीम को 30 हजार व ट्राफी प्रदान की गयी वहीं उपविजेता मसूरी स्ट्राइकर्स को 15 हजार व ट्राफी दी गयी वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली महाकाल वारियर्स को पांच हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट बेटसमैन अमर सिंह, बेस्ट बॉलर दीपक रबाडा व कैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार यश कन्नौजिया को दिया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित यादव को दिया गया। इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेशचंद, मेघ सिंह कंडारी, दानिश, वरूण रावत व आयोजन समिति के गौरव सिंह, विराट सिंह, यश कन्नौजिया व अमर सिंह मौजूद रहे।
