मंत्री जोशी ने पालिका सभागार में विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों की समी़़क्षा बैठक नगर पालिका सभागार में ली। जिसमें लोनिवि, वन विभाग, एमडीडीए, परिवहन विभाग, पुलिस, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग सहित विभागों के विकास कार्यों व शहर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी वहीं कुछ समस्याओं में विभागों की लापरवाही को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगायी।
नगर पालिका सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जल संस्थान व जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गये जिस पर संतोष जनक उत्तर न देने पर मंत्री जोशी ने फटकार भी लगायी। छावनी क्षेत्र सहित मसूरी के सभी वार्डों में पानी की किल्लत को लेकर सभासदों ने सवाल किए, जबकि मसूरी की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए यमुना पेयजल योजना से भी पानी मिल रहा है उसके बावजूद पानी की किल्लत पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को 15 दिनों में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। व सीवर समस्या के समाधान पर जुलाई अंत तक सीवर के एसटीपी का कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए व जहां लाइने बिछी है उन्हें जोड़ने को कहा। विद्युत विभाग को अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने में शीघ्र कार्य करने, कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत करने, व जहां विद्युत लाइने अंडरग्राउंड हो गयी है वहां से तारों के जाल हटाने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को पुराने टिहरी रोड पर गिरे दो पुश्तों को शीघ्र लगाने मोतीलाल नेहरू मार्ग पर रोड को ठीक करने, व डिवाइडर लगाने, सहित मसूरी देहरादून मार्ग पर वैलीब्रिज वाले स्थान पर नया पुल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही किमाडी मांर्ग पर शीघ्र रोड चौड़ीकरण व सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। लंढौर बाजार जहां धंसाव हो रहा है शीघ्र लोनिवि, एमडीडीए, नगर पालिका के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किंक्रेग पर रोड चौडीकरण वाले स्थान से अतिक्रमण हटाने सहित मालरोड की दशा सुधारने, नालियां बनाने व पानी के जमाव को समाप्त करने सहित कलवर्ट खोलने के निर्देश दिए। वहीं मालरोड पर जहां से पटरी हटाई गयी है वहां पर वाहन खड़े न हो इसके लिए उन स्थानों पर छोटे लोहे की रेलिंग व बैंच लगाने के निर्देश दिए। एमडीडीए को बुरांसखंडा, सुवाखोली, सहिल लंढौर गुरूद्वारा चौक पर हवाघर बनाने, ईको पार्क के टेंडर करने, गाड़ी खाना सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सिविल अस्पताल के समीप मोर्चरी बनाने के निर्देश दिए गये। वन विभाग से खतरे वाले पेड़ों के लोपिंग की शीघ्र अनुमति देने, भिलाड़ू खेल स्टेडियम में आ रही रूकावट को दूर करने, रोड किनारे खाइयों में मलवा डालने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश डीएफओं मसूरी वन प्रभाग को दिए वहीं मसूरी में प्राइवेट स्टेटों के बचे सीमांकन दो माह में करने के भी निर्देश दिए गये। पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू करने व इसके लिए यातायात संबंधी किसी एजेंसी से वार्ता कर उस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गये। परिवहन विभाग से रैंटल स्कूटरों के चयनित स्थान से चलाये जाने व उनकी संख्या में बढोत्तरी न हो इसके निर्देश दिए गये। एसडीएम से किंक्रेग में तहसील बनाने व शहर के सभी प्रमुख विभागों के कार्यालयों को एक स्थान पर बनाये जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, एसडीएम राहुल आनंद, डीएफओ अमित कंवर,, एमएस मनराल जल निगम, सीओ मनोज असवाल, नायब उपेंद्र सिह राणा, सत्येंद्र पाल पेयजल निगम, सहायक अभियंता किशन कांत, अधिशासी अभियंता विद्युत डीएस बिष्ट, सहायक अभिंयंता एनएच विजय कुमार,, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, सहायक अभियंता एमडीडीए अजय मलिक,, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, बबीता मल्ल, विशाल खरोला, नीतू सिंह, अमित भटट, रूचिता गुप्ता, सचिन गुहेर, सहित अधिकारी मौजूद रहे।