मध्य प्रदेश के पर्यटक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। रात्रि को सिविल हॉस्पिटल मसूरी से एक एमएलसी प्राप्त हुई, जिसमें अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। उक्त सूचना पर तत्काल थाने से रात्रि अधिकारी व रात्रि चीता को सिविल हॉस्पिटल भेजा गया। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम देवेन्द्र बावेल पुत्र बवरलाल बावेल, उम्र 56 वर्ष, निवासी ई-01/301, लीट्स इन क्लेव, एयरपोर्ट पुलिस लाइन के पीछे, इंदौर मध्य प्रदेश है। मृतक 26.12.2025 को अपने परिवार के साथ मसूरी भ्रमण पर आए थे तथा जस्टा होटल, कंपनी गार्डन के निकट ठहरे हुए थे। रात्रि साढे सात बजे मृतक का परिवार मॉल रोड घूमने गया हुआ था, जबकि देवेन्द्र बावेल होटल के कमरे में ही रुके हुए थे। इसी दौरान मृतक द्वारा अपने परिजनों को फोन कर बताया गया कि उन्हें घबराहट हो रही है तथा शीघ्र होटल वापस आने को कहा। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल प्राइवेट वाहन से होटल पहुंचे, जहाँ देवेन्द्र बावेल घबराई हुई अवस्था में पाए गए। इसके उपरान्त परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल प्राइवेट वाहन से सिविल हॉस्पिटल मसूरी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्यवाही की गयी। इस मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे वहीं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।