मसूरी। गांधी चौक पर विजय बिंदवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड के जाने माने कलाकारों ने गढवाली, जौनपुरी, जौनसारी, गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, इस दौरान पर्यटकों ने जमकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति का आनंद लिया व नृत्य किया।
कार्यक्रमें लोक गायक राम कौशल ने रांसू लगे मेरी चैता, सोना का झुमका, लोक गायक वीरेंद्र सिंह पंवार ने प्रभा छोरी, धन सिंह रथी देवता का जागर, लोक गायिका मंजू नौटियाल ने सुरेतु मामा, कमर पीड़ा, गायक गणेश लंसियाल ने अमिका व कमली आदि गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक विजय बिंदवाल ने किया, कार्यक्रम में ढोल पर मुलायम, सुरेंद्र बिस्वाल, सुबल, लोक नृत्य में आशीष गुसांई की टीम ने प्रस्तुति दी, म्यूजिक चंदपाल की टीम ने दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आंनद, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद अमित भटट, चमन नौटियाल, अनीता जवाड़ी, अरंविंद सेमवाल, विजय रमोला, आदि मौजूद रहे।
विंटर लाइन कार्निवाल के तहत स्टार नाईट में हिमाचल के लोक कलाकार विक्की चौहान ने समां बांधा। इस मौके पर स्रोताओं की भारी भीड़ के बीच उन्होंने एक से एक हिमाचली व जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्हांने चमचमांदे दादडू, झुमके झुमके, निरू चली धुमंदी, सुशमा मेरी जानीए, अपने वाली है, हाय सुनारटी सुनीता, एलपी गाड़ी मां, बामणी दाइए, डाली झुमा, भिण्डरू मांमा, बबली टाटा सुमो मां, भाई री सालीए, सही पकड़े हैं सहित छात्रधारी चालदा महाराज पर बने हारूल की मनमोक प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा पंडाल झूमने के साथ नृत्य करता रहा। वहीं उन्होंने श्रोताओं की फरमाइश पर भी गाने गाये। इससे पूर्व टाउन हाल में सुरेश कुशवाहा ने अवधी, भोजपुरी, वालीवुड के गीतों सहित कव्वाली सुना कर स्रोताओं को झमने पर मजबूर किया।
