जन्म दिवस पर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को याद किया

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर में लगी उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प व माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के विकास में किए गये उनके योगदान को याद किया।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद शहर कांग्रेस कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयेाजित किया गया जिसमें वक्ताओं ने ंइंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया कई ऐसी योजनाएं बनायी जिससे देश के हर वर्ग का हित हुआ, उन्होंने राजाओं का प्रिवी पर्स बंद किया, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया, व पूरे विश्व में भारत की छवि व राजनैतिक कूट नीति का डंका बजवाया व उन्हें आयरन लेडी का नाम दिया गया। इंदिरा गांधी ने जहंा देश की आजादी में अपना योगदान दिया वहीं प्रधानमंत्री रहते अनेक कार्य किए व देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढाया। यहीं नहीं उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व उसी के नाते उन्हें अपना जीवन कुर्बान करना पड़ा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली मेघ सिंह कंडारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी अपने विचार रखे व उन्हें याद किया। इस मौके पर उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, विरेंद्र कैंतुरा, नागेद्र उनियाल, महिमानंद, रफीक अहमद, केडी नौटियाल, सुनील पंवार, तेजपाल रौथाण, विजय लक्ष्मी कोहली, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।