हिमवंत महिला समूह की ओर से कीर्तन मंडलियों का सम्मानित किया गया। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। हिमवंत महिला समूह ने दीपवली के अवसर पर मसूरी की विभिन्न क्षेत्रों की कीर्तन मंडली को सम्मानित किया। इस मौके पर महिलाओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं के बारे में मुख्य अतिथि वरूण भंडारी ने विस्तार से अवगत कराया।
कैमल बैक रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया जिसमें सुरकंडा कीर्तन मंडली, मलिंगार, नव दुर्गा कीर्तन मंडली मलिंगार, प्रताप नगर कीर्तन मंडली, मां काली कीर्तन मंडली, हुसैन गंज कीर्तन मंडली प्रथम व हुसैन गंज कीर्तन मंडली द्वितीय की 35 से अधिक महिलाओं को दीपावली के पर्व पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि उनकी संस्था लगातार मसूरी के विभिन्न क्षेत्रो में महिलाओं को विभिन्न स्तर पर रोजगार के अवसर देकर आगे बढाने का कार्य कर रही है, वहीं हर पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस मौके पर महिलाओं ने कीर्तन व नृत्य भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरूण राज सिहं भंडारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही महिलाओं व देश का उद्धार करेगी। दीपावली ऐसा पर्व है जो हमारी संस्कृति का मुख्य पर्व है, उन्होंने कहा कि मसूरी में बचपन से रहा तो यहां आकर बहनों माताओं व महिलाओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहाकि केंद्र व राज्य सरकार की महिला उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चल रही है उनका लाभ लेकर आगे बढना चाहिए ताकि महिला सशक्त हो सके। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पुष्पा पडियार, सहयोगी सुषमा, महक, लीला कंडारी, लक्ष्मी उनियाल, नरेंद्र पडियार, ललित कानियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही।