पुलिस ने नियमों का उलंघन करने पर एक वाहन सीज कर दो पर कार्रवाई की। 

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

मसूरी। नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट एवं पुलिस लॉगो का अनधिकृत प्रयोग पर मसूरी पुलिस की कार्रवाई, एक वाहन सीज किया व दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मॉल रोड, मसूरी क्षेत्र में वाहन संख्या एचआर 98 ई 9325 के चालक द्वारा वाहन पर नीली बत्ती लगाकर एवं हूटर का अनधिकृत प्रयोग करते हुए हुड़दंग किया जा रहा था। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी की थाना मोबाइल व चीता पुलिस द्वारा संबंधित वाहन की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहन पर नीली बत्ती एवं हूटर का अनधिकृत प्रयोग किया जाना पाया गया। नियमों के उल्लंघन करने के संबंध में मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज किया गया व दो लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गयी। मसूरी पुलिस ने आमजन से अपील है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों पर नीली बत्ती, हूटर, पुलिस की नेम प्लेट, पुलिस लोगो अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का अनधिकृत प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।