गुरू सिंह सभा सालाना उत्सव में शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन।

उत्तराखण्ड देहरादून/मसूरी

गुरु सिंह सभा सालाना उत्सव में दूसरे दिन गुरू सिंह सभा गुरूद्वारें में नितनेम, अखंड पाठ, शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गुरू सिंह सभा के सालाना उत्सव के दूसरे दिन नितनेम व अखंड पाठ के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें पांवटा साहिब से आये हुजूरी रागी जत्था भाई अर्जुन सिंह, भाई रूबल प्रीत ंिसह, सहित गुरू नानक स्कूल के छात्र व छात्राओं ने शबद कीर्तन किया जिसका गुरूद्वारें में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। वहीं अतं में विश्व शांति के लिए अरदास की गयी। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद अनीता धनाई, गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, जसबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, राहुल छाबड़ा, परमजीत कोहली, तेजपाल सिंह, तनमीत खालसा, जोगिंदर सिंहा, रवीद्र सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिंह सतनाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।