दूनवासियों में बढ़ रहा VIP नंबर लेने का क्रेज, 13.91 लाख में लगी 0001 की ऑनलाइन बोली

Dehardun Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

देहरादून आरटीओ विभाग को 0001 के लिए 13 लाख 91 हजार रुपये की ऑनलाइन बोली मिली. ये नंबर नई मर्सिडीज GLS कार पर लगेगा.

देहरादून: वीआईपी नंबर लेना दून वासियों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है. वीआईपी नंबर की चाह में दूनवासी लाखों रुपए खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे. यही वजह है कि परिवहन विभाग के अनोखे नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली में 0001 नंबर के लिए इस बार हरजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने UK 07HP 0001 वीआईपी नंबर 13 लाख 91 हजार रुपए की सबसे अधिक ऊंची बोली लगाकर हासिल किया. ये अभी तक की सबसे अधिक बोली लगी. साथ ही हरजिंदर सिंह ने अपनी दूसरी गाड़ी के लिए UK 07HP0003 नंबर 9 लाख 4 हजार में खरीदा है.

देहरादून में ऑल टाइम सबसे ऊंची बोली यूके 07 HC सीरीज के लिए 0001 नंबर की 13 लाख 77 हजार रुपए की बोली पिछले साल लगी थी. इस बार देहरादून निवासी हरजिंदर सिंह ने 13 लाख 91 हजार रुपए में फैंसी नंबर UK 07 HP 0001 अपनी नई मर्सिडीज GLS कार के लिए हासिल किया. साथ ही हरजिंदर सिंह ने अपनी दूसरी गाड़ी के लिए 9 लाख 4 हजार में UK 07 HP0003 नंबर खरीदा है. 0003 के लिए इस साल सबसे अधिक बोली लगी है. इससे पहले UK 07 HJ 0003 सीरीज की नीलामी 4 लाख 87 हजार रुपए में हुई थी. फैंसी नंबरों के प्रति बढ़ते क्रेज और ऊंची बोली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज है.

इसके अलावा, UK 07 HP 0002 सीरीज की नीलामी 3 लाख 50 हजार रुपए, UK 07 HP 0008 सीरीज की नीलामी 1 लाख 86 हजार रुपए, UK 07 HP 0006 सीरीज की नीलामी 27 हजार रुपए, UK 07 HP 0005 सीरीज की नीलामी 3 लाख 95 हजार रुपए, UK 07 HP 0009 सीरीज की नीलामी एक लाख 8 हजार रुपए, UK 07 HP 7000 सीरीज की नीलामी एक लाख 5 हजार रुपए, UK 07 HP 7777 सीरीज की नीलामी 26 हजार रुपए में हुई है.

वीआईपी नंबर लेने के नियम: अगर आप 0001 नंबर लेना चाहते हैं तो इसकी न्यूनतम कीमत एक लाख रुपए है. यानी आपको यह धनराशि पहले जमा करानी होगी. उसके बाद आप ऑनलाइन बोली में शामिल हो सकते हैं. 0001 और 0786 नंबर ऐसे हैं, जिनकी न्यूनतम कीमत एक लाख रुपए है. जबकि बाकी नंबरों की न्यूनतम कीमत 25 हजार और 10 हजार रुपए है.

इस नंबर का क्रेज खत्म: उधर, दून में गाड़ी पर 0786 नंबर लेने का क्रेज अब खत्म होता जा रहा है. पिछले एक साल से किसी ने भी 0786 नंबर बुक नहीं कराया है. इसकी न्यूनतम कीमत भी एक लाख रुपए है. लेकिन 0001 की तरह इसका क्रेज नहीं दिख रहा. स्थिति यह है कि इस बार बोली में इस नंबर पर किसी ने भी दांव नहीं लगाया.

UK 07 HP सीरीज के कुल 27 नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई. UK 07 HP 0001 नंबर की ऑनलाइन बोली 13 लाख 91 हजार रुपए में शहर के हरजिंदर सिंह ने लगाई थी. यह बोली अब तक की सबसे अधिक है. हरजिंदर सिंह ने अपनी दूसरी गाड़ी के लिए UK 07 HP0003 सीरीज का नंबर 9 लाख 4 हजार रुपए में खरीदा है. यह भी सबसे अधिक है, जिसके बाद उनकी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर मिल गया है.
-संदीप सैनी, देहरादून आरटीओ-