गोल्ड ब्वाय को श्रद्धांजलि देने के लिए मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोगित किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में लाइब्रेरी स्थित गुरूद्वारे में गोल्डन ब्वाय जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गोल्डन ब्वाय के नाम से विख्यात निशाने बाज जसपाल राणा का मसूरी से गहरा नाता रहा है। उनके पिता नारायण सिंह राणा मसूरी में ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में तैनात रहे व उस दौरान जसपाल राणा भी पिता के साथ मसूरी में रहे व उनकी प्राथमिक शिक्षा भी मसूरी में हुई। टिहरी जनपद के मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के ग्राम चिलामू उनका पैतृक गांव है। उनके आकस्मिक निधन से जौनपुर सहित मसूरी में शोक की लहर दौड गयी थी। जसपाल राणा ने सन 2009 में टिहरी लोक सभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस दौरान मसूरी और टिहरी जनपद के साथ ही देहरादून के निवासियों ने उनका गहरा लगाव हो गया था। जब वह जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक लाये तो मसूरी पहुंचने पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने उनका भव्य स्वागत किया था। वक्ताओं ने कहा कि जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा ने पहली बार उत्तराखंड में खेल प्रतियोगिताओं का अध्ययन किया था जिसमें जसपाल राणा ने भी प्रतिभाग किया था। उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था। इस मौके पर मसूरी स्पोटर्स एसेासिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनुज तायल ने बताया कि जसपाल राणा ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में निशाने बाजी में भारत का परचम लहराया। वह भी ऐसे खेल में जो गरीब बच्चों की पहुंच से दूर होता है। उन्हांेने खेलों के दौरान लगभग 600 पदक अर्जित किए इसके साथ ही उन्हें पदमश्री जैसा महत्वपूर्ण सम्मान दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षक के तौर पर मनु भास्कर जैसी प्रतिभा को तराशा जिन्होंने ओलंपिक में पदक हासिल किया। जसपाल राणा ने शूटिंग में विभिन्न कीर्तिमान स्ािापित किए उनके निधन से खेल जगत को जो क्षति हुई है उसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिह रावत पूर्व विधाक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, बीएस नेगी, रूपचंद गुरूजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, अनिल गोयल, नागेद्र उनियाल, सुरेश गोयल, अनुज तायल, राजेंद्र शाह, जगबीर भंडारी सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।