भाजपा राज्य में बेहतर हुई है अल्पसंख्यकों की स्थिति

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ और मीडिया संयोजक युसूफ मलिक का मसूरी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी और अल्पसंख्यक मोर्चा के मसूरी मंडल अध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनिज गौड ने कार्यकर्ताओं के साथ परिचय के लिए परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प कुछ और सॉल भेंट कर स्वागत किया गया। माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिज गौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में अल्पसंख्यकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं रही है लेकिन जब 2014 के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का गठन किया गया है। अल्पसंख्यक समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहे है।ं उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है और उसका लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है जिससे उनकी आय के साथ ही उनका जीवन स्तर भी सुधार है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और भाजपा की प्रति और नीति से प्रभावित होकर भाजपा में उनका विश्वास बढ़ा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है और इस बैठक में अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न लोगों ने शिरकत की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से सभी अल्पसंख्यक लोग जुड़ रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा मसूरी सरकार की विधि और नीति को घर-घर तक पहुंचाने कार्य करेगी और 2027 में एक बार फिर उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी जिससे अल्पसंख्यक लोगों के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आय के साथी उनके जीवन यापन पर भी असर पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया व कहा कि भाजपा जब से सरकार में आयी है तब से अल्पसंख्यकों का विकास तेजी से हुआ है वहीं उनकी सुरक्षा पुख्ता की गयी है। इस मौके पर शाहिद, सलीम अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, विजय रमोला सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।