मसूरी। देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने शहर के विभिन्न ज्वलंत मुददों पर वार्ता की व समस्याओं के समाधान की मांग प्रशासन व पालिका से की।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में अनेक समस्यायें है जिसमें सबसे बड़ी संमस्या एमडीडीए है जो अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर रहा व अमीरों के काम कर रहा है व गरीबों को प्रताड़ित कर रहा है। वहीं अस्पताल की समस्या है, कुलडी स्थित सेंटमेरी अस्पताल को खोलने की बात मंत्री गणेश जोशी ने की जो आज तक पूरी नहीं हुई, मसूरी के विधायक की विधायक निधि कहां खर्च हो रही है, इसका किसी को पता नहीं है। अगर लगी तो प्रमाण दें। वहीं नगर पालिका ने मालरोड से बिना स्थान दिए पटरी हटा दी गयी। पालिका को रोजगार देने के लिए चुना गया था कि किसी के पेट पर लात मारने के लिए चुना है। उन्होंने यमुना पेयजल योजना पर भी सवाल खडे किए व कहा कि उसके पानी को चैक किया या नहीं उसमें कूडा करकट आ रहा है व घरों में सीवर का पानी भी पहुंच रहा है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की व चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने एमडीडीए पर सवाल खडे किए कि जो लोग अपनी जीवन की जमा पूजीं एकत्र कर मकान बनाते है उन्हें सीज कर दिया जाता है जबकि बडे बडे होटल बन रहे है, वन टाइम सेटलमेंट योजना का पता नही है। न ही आज तक भूमि का सीमाकंन पूरा नहीं हो पाया, नोटिफाइड व डि नोटिफाइड का पता नहीं है। उस सर्वे को पूरा करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्हांने पटरी वालों के लिए बनायी गयी टीवीसी कमेटी का विरोध किया व कहा कि ऐसे लोगों को स्थान दिया जा रहा है जो संपन्न है वहीं वेंडर जोन के नाम पर रोड पर खोखे लगाये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मसूरी में वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख की कोई योजना नहीं है यह शहर की शान है व उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में करीब साढे चार हजार स्कूल बंद कर दिए मसूरी में अंग्रेजी स्कूलों की भरमार है व मोटी फीस ली जा रही है जो एक गोरख धंधा है इसे रोका जाना चाहिए व फीस कम होनी चाहिए, दोहरा शिक्षा नीति बर्दास्त नहीं की जायेगी। ऐसे में गरीबों के बच्चें कहां पढेगे, जो प्राइमरी स्कूल है वहां शिक्षा नहीं दी जा रही कही मास्टर नहीं है तो कहीं बच्चे नहीं है यह सरकार की कमी है। संविधान तो सबको बराबरी का हक देता है। इन समस्याओं पर नगर पालिका व मंत्री गणेश जोशी संज्ञान लेकर समाधान करे अन्यथा आंदोलन के साथ ही कोर्ट भी जाना पडेगा तो जायेंगे। इस मौके पर केडी नौटियाल, गोविंद नौटियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।