मसूरी। विगत दिनों तेज धूप होने से लोगों को ऐसा लग रहा था कि इस बार गर्मी जल्दी आ गयी लेकिन आज अचानक मौसम ने करवट बदली व सुबह को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ी लेकिन उसके बाद मौसम खुल गया लेकिन दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही व लोगों को एक बार फिर से गर्म कपडे पहनने पड़े। शाम को चार बजे के बाद फिर से मौसम बदला व घने बादल आसमान में छा गये व बारिश शुरू हो गयी जिससे अच्छी खासी ठंड बढ गयी। इस दौरान माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए अधिकांश पर्यटक की होटलों की ओर लौट गए। बारिश होने से जहां अचानक एक बार फिर से ठंड होने से लोगों को जल्दी घरों में लौटना पड़ा वहीं बाजारों में भी कम लोग निकले जबकि वीक एंड होने पर बडी संख्या में पर्यटक मसूरी आये है जो देश में बढती गर्मी से यहां के खुशगवार मौसम का आनंद ले रहे हैं। यहां आकर उन्होंने सुकून महसूस किया। बारिश के साथ ही चारों तरफ घना कोहरा छा गया जिससे वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
