मसूरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए के मसूरी कैम्पटी रोड़ जीरो प्वाइंट पर लगाया गया साइन बोर्ड के लोहे के पिलर सड़ चुके है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, लेकिन एनएच डोईवाला ने अभी तक साइनबोर्ड नहीं हटाया, लगता है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
मसूरी केंपटी मार्ग एनएच 707ए जीरो प्वाइंट पर एनएच ने लोहे के खंबों पर बड़ा साइनबोर्ड लगा रखा है, जिसके पिलर पूरी तरह से जंक लगकर सड़ चुके हैं। ऐसे में कभी भी तेज हवा या तूफान की चपेट में आने या किसी बड़े वाहन के टकराने से टूट सकते हैं व बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग पर पूरे दिन भर भारी यातायात रहता है और स्कूली बच्चे व उनके वाहन गुजरते हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के वाहन भी यहीं से गुजरते हैं और कंपनी गार्डन, कैम्पटी फॉल तथा एनएच 507 की ओर जाने वाले वाहन भी यहीं से होकर गुजरते हैं। यह साइन बोर्ड तथा इसके पिल्लर भारी लोहे के बने हुए हैं, जिनका वजन कुंतलों में है, तथा इसमें लगे लोहे के खंबों का निचला हिस्सा पूरी तरह जंक खाकर क्षतिग्रस्त हो गया है ऐसे में वहां पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साइनबोर्ड तेज हवा की चपेट में आने से सड़े हुए पिल्लर अगर टूट सकते हैं या किसी बडे वाहन के टकराने से टूट सकते हैं ऐसे में जान माल का नुकसान हो सकता है। लेकिन संबंधित विभाग इस मामले में अनजान बना हुआ है। इस संबंध में जब एनएच के अधिशासी अभिंयता नवनीत पांडे से साइन बोर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्हांने बताया कि जीरो प्वाइंट पर लगे साइन बोर्ड से वास्तव में खतरा है तथा यह संज्ञान में है, इसको शीघ्र हटाया जायेगा वहीं इसके स्थान पर इस साइन बोर्ड से थोड़ा आगे नया साइनबोर्ड भी लगा दिया गया है।
