मसूरी। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न मध्यरात्रि को जहां भारतवर्ष के हर कोने के साथ ही पूरे विश्व में मनाया जा रहा था वही मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्का वाला क्षेत्र में भारत की जीत के बाद आतिशबाजी कर रहे युवक के और उसके परिवार के साथ समुदाय विशेष के लोगों ने मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी गई।
मसूरी विधानसभा के मक्कावाला में भारत के टी 20 विश्व कप जीतने के बाद आतिशबाजी कर खुशी मना रहे एक परिवार को भारी पड़़ी व पड़ोस में रह रहे समुदाय विशेष के परिवार व उनके साथ अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की व मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई इसके बाद युवक द्वारा स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई जिस पर थाना राजपुर में स्थानीय लोगों के साथ ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि पूरी रात भर पीड़ित परिवार कमरे में कैद रहा और सुबह किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बजरंग दल के नेता अमन ने बताया कि भारत के जीतने पर विशेष समुदाय को क्यों परेशानी हो रही है, इस तरह की होली से लेकर अबतक तीन घटनाएं हो गयी हैं, अगर वह घर में नहीं जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी, वहीं पुलिस भी सूचना के बाद रात को नहीं आयी। उन्होंने कहा कि ऐसे देश विरोधी लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जायेगा। पीड़ित धनेश्वर ने बताया कि भारत की टी 20 विश्वकप में जीत कर परिवार खुशी मना रहा था व पटाखे फोड़े, तभी पड़ोस में रहने वाले समुदाय विशेष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी, उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आयी तब उन्हांने बजरंग दल को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि जिस दिन भारत व साउथ अफ्रीका का मैच था उस दिन भी उन्होंने मारपीट की वहीं रात को अगर घर के अंदर न जाता तो वह मार देते।
