मसूरी। हिमवंत महिला समूह ने एक होटल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने फूलों व गुलाल की होली खेली व जमकर नृत्य करने के साथ ही मनोरंजक खेल खेले गये।
हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी को होली की बधाई दी व कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति का पर्व है जिसमें आपसी मतभेद भुलाकर सभी एक होकर इस पर्व को मनाते है एक दूसरे को गुलाल व गले लगाकर सारे गिले शिकवे दूर किए जाते है। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किए व मनोरंजक खेल खेलकर आनंद लिया। इस मौके पर हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, लीला कंडारी, सुषमा, रश्मि सिंह, सुनीता नेगी, नर्मदा नेगी, नीलम चौहान, मंजू चौहान, सुमन पंवार, मनीषा, पुष्पा पुंडीर, रीता खुल्लर, मीना नेगी, जयश्री नैथानी, अनीता थलवाल सहित नरेंद्र पडियार, महेश चंद, राधे शर्मा आदि मौजूद रहे।
