मसूरी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने एसडीएम कार्यालय जाकर मसूरी में पटवारी व एसडीएम की नियुक्ति तथा तहसील घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी क्षेत्र की जनता वर्तमान में विभिन्न प्रमाण पत्रों के न बनाये जाने पर परेशान है। न यहां पटवारी है न एसडीएम है। जिसके कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मसूरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तहसील बनाने की घोषणा की थी जो आजतक धरातल पर नहीं आ पायी। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि मसूरी में पटवारी की नियमित नियुक्ति न होने से जनता को आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भटकना पड़ रहा है। जिसमें आय, जाति, स्थाई निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र शामिल है। प्रमाण पत्र न बनने से छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड रहा है पटवारी न होने के कारण शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि शीघ्र पटवारी सहित एसडीएम की नियुक्ति की जाय ताकि जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर अन्य कई लोग भी विभिन्न कार्यो से कचहरी में आये थे लेकिन किसी का कोई कार्य पटवारी व एसडीएम के न होने से अटक रखे है। ज्ञापन देने वालों में पालिका सभासद जसबीर कौर सहित संगीता भंडारी, सुधा भंडारी, आभा खुल्लर, संगीता गोयल आदि थे।
