वैलीब्रिज का निर्माण शीघ्र न किया गया तो कांग्रेस धरना देगी।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मसूरी आपदा को आये पांच मांह हो चुके है लेकिन अभी तक वेलीब्रिज के स्थान पर स्थाई पुल का निर्माण नहीं किया गया जबकि शीघ्र सीजन शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मसूरी शहर कांग्रेस वहां पर पुल निर्माण के लिए धरना देगी जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल होगें तब शायद प्रदेश सरकार के कान में जूं रेंगे। वहीं उन्होंने मंत्री गणेश जोशी पर भी आरोप लगाये कि विगत पंद्रह साल में मसूरी के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मसूरी में आयी आपदा को पांच महीने हो गये लेकिन आज तक मसूरी देहरादून मार्ग पर वैलीब्रिज के स्थान पर स्थाई पुल का निर्माण नहीं किया गया अभी तक उसकी डीपीआर तक नहीं बनायी गयी न ही वहां पर कोई कार्य नजर आ रहा है, जबकि वहां पर आये दिन जाम लगता है व सीजन में बड़ी संमस्या जाम की खड़ी होगी। मसूरी कांग्रेस कमेटी शीघ्र वैलीब्रिज पर धरना देगी ताकि स्थाई पुल का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पिछले 15 सालों में मसूरी के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया जिसमें आवास, चिकित्सा, खेल मैदान, बेरोजगारी दूर करने का कोई कार्य नहीं किया गया, लेकिन देर आये दुरस्त आये व प्रदेश भाजपायुमो के मंत्री आर्यन देव उनियाल ने मसूरी की समस्या को समझा व मुख्यमंत्री को मसूरी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। उन्होंने आर्यन देव उनियाल का धन्यवाद किया कि उन्होंने मसूरी के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिले व ज्ञापन दिया व बधाई के पात्र वह तब होगे जब मुख्यमंत्री उनके द्वारा ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की व मुख्यमंत्री जाते जाते मसूरी के विकास कार्यो के प्रति कोई सौगात दे, कि आवासीय कालोनी, खेल मैदान बनाने की स्वीकृति दें व योजना धरातल पर आये। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस भी समय समय पर मसूरी के विकास की योजनाओं के लिए धरना प्रदर्शन करती रही है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई शायद भाजयुमों के प्रदेश मंत्री के ज्ञापन का संज्ञान लेकर कोई योजना 2027 से पहले धरातल पर नजर आये। इस मौके पर कांग्रेस के महामंत्री योगेश मल्ल भी मौजूद रहे।