मसूरी। एक टैक्सी देहरादून से मसूरी अते समय अनियत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी लेकिन चालक ने वाहन से कूद कर जान बचायी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व आवश्यक कार्रवाई की। व चालक के सकुशल बचने पर राहत की सांस ली।
मसूरी पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली की मसूरी देहरादून मार्ग पर मसूरी झील से करीब पांच सौ मीटर भटटा गांव की तरफ एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली से तत्काल पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा साथ ही फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टैक्सी वाहन संख्या यूके 07 टीई 0854 मारूति आर्टिका सड़क से लगभग 500 फीट नीचे खाई में गिरा हुआ है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक नेहाल पुत्र सुभाष, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर कला, थाना सहसपुर, तहसील विकासनगर, जनपद देहरादून वाहन चला रहा था। जो देहरादून से मसूरी की तरफ आ रहा था। मसूरी झील के पास वाहन अनियंत्रित होने पर चालक पहले ही वाहन से कूद गया था, जिसके कारण उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास से ड्राईवर का मोबाईल फोन व कपड़ों से भरा बैग पुलिस द्वारा बरामद कर थाने पर उक्त ड्राईवर के सुपुर्द किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू कराया गया व आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
