मसूरी। बैंक ऑफ इंडिया मसूरी की नई शाखा का उदघाटन महा प्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने बैंक की ग्राहकों के लिए लागू की गयी योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया वहीं ग्राहकों के सुझाव भी लिए।
कुलडी पार्किग में आयोजित उदघाटन समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया देश का बडा बैंक हे व सोलह लाख करोड से अधिक का व्यापार कर रहा है व साढे पांच हजार ब्रांच पूरे देश में है वहीं विदेशों में भी इसकी शाखाएं है व देश के छठवें स्थान पर है, उन्होंने ग्राहकों का आहवान किया कि बैंक से जो भी समस्या हो या सुझाव हो वह बैंक में दे सकते है या वह हमें भी सीधे दे सकते हैं। इस मौके पर बैंक द्वारा होटल उद्योग सहित अन्य के लिए कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया व कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही बैंक का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक का न ही किसी में विलय हो रहा है और न ही किसी बैक का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि मसूरी पर्यटक स्थल है जिसके विकास में बैंक हर तरह का सहयोग दे रहा है। बताया गया कि बैंक मसूरी में गत 15 वर्ष से सेवा दे रहा है व अब नये परिसर का उदघाटन किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक तिवाड़ी उप आचंलिक प्रबंधक भानु प्रताप सिंह नाबियाल, मसूरी शाखा प्रबंधक प्रदीप सहित बैकं के अधिकारी, व ग्राहक मौजूद रहे।