मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मसूरी में जनहितकारी, युवा केंद्रित एवं आपदा संवेदनशील विकास हेतु विस्तार से वार्ता की व समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने दिए ज्ञापन में कहा है कि मसूरी में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाय, उन्होंने अवगत कराया कि मसूरी नगर पालिका के सहयोग से भूमि आंवटन कर नियोजित आवासीय कालोनी बनाई जाय ताकि वंचित वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मान जनक आवास उपलब्ध हो सकें। उन्हांेने भिलाडू में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की व ज्ञापन में अवगत कराया कि युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का अभाव गंभीर विषय है, भिलाडू क्षेत्र में वर्षों से लंबित मिनी स्टेडियम की मांग पूरी होने से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा व युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड पायेंगे। उन्होंने मॉल रोड एवं आस पास पॉकिट पार्किग की व्यवस्था करने की मांग की ताकि यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सके, इसके लिए इच्छुक नागरिकों की निजी भूमि पर नियोजित एवं विनियमित पॉकिट पार्किग विकसित की जा सके। उन्हांेने मसूरी के लिए 365 दिवसीय वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन योजना बनाने की मांग की व अवगत कराय कि स्थयी एवं प्रभावी यातयात व्यवस्था लागू करने के लिए यह जरूरी है ताकि स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सड़कों की मरम्मत एवं शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज का पुनर्निर्माण करने की मांग की। व अवगत कराया कि विगत आपदा में सड़कों का बुरा हाल है, जिनकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है वहीं शिव मंदिर के समीप टूटे वैली ब्रिज का तत्काल पुर्ननिर्माण कराया जाना जन सुरक्षा एवं आवागमन की दृष्टि से आवश्यक है। उन्होंने मसूरी में संवेदनशील, समावेशी एवं दीर्घकालीक विकास पर बल देकर मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
