मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने राज्य संभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के जन्म दिवस पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को स्टेशनरी, सहित कॉपी पेंसल वितरित किए गये।
भाजपा मसूरी मंडल ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के जन्म दिन पर स्कूली छात्र छात्राओं को स्टेशनरी, कॉपी पेंसल आदि का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल को बधाई दी व उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, आशीष जोशी, अभिलाश, सपना शर्मा, सचिन पंवार, आदि मौजूद रहे।
