मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत उप जिला चिकित्सालय में रोगियों व फल वितरित किए गये वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया व शहर के विभिन्न मंदिरों दुर्गा मंदिर हाथीपांव, इंदिरा कालोनी,, कमल टावर झडीपानी, आदि में भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण सहित स्वच्छता अभियान चलाया गया व शहीद भगत सिंह चौक पर गरीबों को कंबल वितरित किए गये साथ ही विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई सहित स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मंत्री गणेश जोशी जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत प्रदेश के दर्जाधारी राज्य मंत्री कैलाश पंत व पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए गये उसके पश्चात तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्यमंत्री कैलाश पंत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन्म दिन पर लोग केक काटकर पार्टी करते है लेकिन मंत्री गणेश जोशी जन्म दिन को भाजपा की विचार धारा के तहत प. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर अंतोदय को साकार करने की भावना से सेवा सप्ताह के रूप में मनाते है, जिसमें विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। समस्त समाज का विकास, व समानाता के साथ समाज के उत्थान के कार्य को धरातल पर लाना यहीं भाजपा की मूल भावना व विचार भी है। ऐसे कार्य करने से कार्यकर्ताओं को उर्जा मिलती है व उनमें सेवा भी भावना जागृत होती है। उन्होंने इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी के दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपजिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए, स्वास्थ्य शिविर लगाया, विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई के साथ स्वच्छता अभियान चलाया, व शहीद भगत सिंह चौक पर गरीबों को कंबल वितरित किए व विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्य क्रम आयोजित किए गये। इस मौके पर पूर्व ंमंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरिवंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी, डा. खजान िंसह चौहान, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सतीश ढौडियाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, जसोदा शर्मा, अभिलाष, सपना शर्मा, निर्मला अग्रवाल,देवेंद्र मलासी, सभासद अमित भटट, दर्शनी सेमवाल, अनीता धनाई, यमुना लेखवार, पुष्पा पडियार, विजय बुटोला, नरेंद्र पडियार आदि मौजूद रहे।
