मसूरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस ने झूलाघर मालरोड स्थित कार्यालय पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश की आजादी में उनके दिए योगदान व समाज के विकास में किए गये कार्यो के लिए याद किया गया।
कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सभासद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया व पूरे विश्व को दिखा दिया कि बिना हिंसा के अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई संघर्ष किए, डाडी यात्रा निकाली, खादी को प्रोत्साहित किया, नमक आंदोलन चलाया, व कई बार जेल गये। लेकिन हार नहीं मानी व आखिर 1947 में देश को आजाद कराया। महात्मा गांधी ने देश से छुआछूत को समाप्त करने, देश के विभिन्न धर्मों को एक साथ लेकर चलने व धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने का प्रयास किया। उनके बताये मार्ग पर चल कर देश ने उन्नति की व उनके विचार आज भी सार्थक है व पूरा विश्व ने उनके विचारों को आत्मसात किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं पार्टी कार्यकताओं ने गांधी चौक पर गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर तेजपाल रौथाण, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, गौरव गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, आषाड़ सिंह असवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।