मसूरी। लंबे इंतजार के बाद मसूरी के आस पास के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिल गये है। बर्फबारी होने से खेतों को अच्छा पानी मिल गया है व जो फसले सुख रही थी उनके जान आ गयी है वहीं फलों के पेड़ों को भी इसका लाभ मिला है।
इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से खेती को राहत मिली है जो फसले बिना बारिश के सूखने लगी थी उसमें नई जान आ गयी है खास कर गेहूं व अन्य फसले जो इस मौसम में बोई गयी हैं उन्हें लाभ मिला है जिससे काश्तकारों के चेहरे खिल गये है। मालूम हो कि बर्फबारी खेती के लिए खाद का कार्य करती है व खास कर गेहूं की फसल के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसी तरह सेब, आडू, खुबानी, प्लम, अखरोट आदि फलों के लिए भी बर्फबारी बहुत उपयोगी होती है इससे आने वाले समय में इनके फलों को खुराक मिल गयी है तथा अच्छी फसल की उम्मीद जग गयी है। काश्तकार रामचंद्र का कहना है कि पहले बारिश न होने से किसान मायूस हो गये थे व उम्मीद छोड दी थी। करीब साढे तीन माह तक बारिश की बूंद भी नहीं बरसी लेकिन अब अच्छा हिमपात होने से काश्तकार खुश है व उनकी फसलों को बर्फबारी से लाभ मिलेगा व अच्छी फसल की उम्मीद जग गयी है। यह बारिश व बर्फबारी खेत में जमीं फसल के लिए खाद का कार्य करती है। उन्होंने कहाकि पहाड़ी क्षेत्रों की खेती बारिश या बर्फबारी पर ही निर्भर रहती है। वहीं काश्तार श्याम सिंह ने कहा कि बर्फबारी सेब, आड़ू, खुबानी प्लम, अखरोट आदि के लिए बहुत लाभ दायक है बर्फबारी होने से पौघों को पर्याप्त पानी मिल जाता है व उससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ गयी है।