मसूरी। पर्यटन नगरी में बर्फबारी के बाद धूप खिली जिससे लोगों को राहत मिली लेकिन पाला पड़ने से जन जीवन प्रभावित हो गया है। जबर्दस्त पाला पड़ने से वाहनों के शीशे पर पाले की मोटी परत जम गयी वहीं मकानों की छत बर्फ की तरह सफेद हो गयी।
बर्फबारी के बाद भले ही मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन पाला पड़ने से लोगां को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान खुलने से लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया लेकिन रात को पाला गिरने से लोगों की परेशानियां बढी हैं, जिन स्थानों पर बर्फ अभी पिघली नहीं है वहां पर फिसलन हो रही है, वहीं रोड पर खडे़ वाहनों के शीशों पर पाले की मोटी परत जम गयी है जिसे हटाने के लिए लोगों ने गर्म पानी डाल कर शीशे साफ किए वहीं घरों की छतों पर बर्फ की तरह सफेद पाला पडा है। वहीं जहां पानी गिरता है वहीं जम रहा है। हालांकि धूप खिलने से पाला पिघल रहा है। वहीं पाला पड़ने से पानी इतना ठंडा हो रहा है कि हाथ डालना भी कठिन हो रहा है। पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर खडी स्कूटियों सहित पटरी लगाने वालों के रात को ढके सामान पर जब पाले की परत नजर आ रही है वहीं धूप जाने के बाद कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
