मसूरी। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है और आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश से मौसम बदल गया व कड़ाके की सर्दी शुरू हो गयी व बर्फबारी की फिर से उम्मीद जग गयी है।
मौसम विभाग की घोषणा के बाद एक बार फिर मसूरी का मौसम बदल गया है, सुबह से ही बादल व धूप का खेल जारी रहा व दोहपर होने तक आसमान में घने बादल व कुहरा छा गया। उसके बाद से हल्की बारिश शुरू हो गयी जिससे लोगों में एक बार फिर से बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है। कड़ाके की सर्दी होने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है वहीं दुकानदार हीटर के सहारे दिन काट रहे हैं वहीं नगर पालिका के माध्यम से शाम को अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। ठंड बढ जाने से इन दिनों आये पर्यटकों के चेहरो पर बर्फबारी की उम्मीद की खुशी नजर आ रही है, व देर शाम को बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
