दूसरे दिन भी जाम से जूझते रहे पर्यटक, हर मार्ग पर दिखा जाम।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

 

मसूरी। पर्यटन नगरी में लगातार दूसरे दिन भी भारी जाम रहा। मसूरी देहरादन मार्ग सहित धनोल्टी मार्ग, लंढौर बाजार, लाइब्रेरी क्षेत्र सहित अन्य संपर्क मार्गो पर भी जाम लगा रहा व वाहन रेंगते रहे। अतिरिक्त पुलिस बल भी नाकाफी साबित हुआ। मसूरी में हिमपात होने को बाद मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंच गया है व बड़ी संख्या में वाहनों का रूख मसूरी की ओर होने से जाम लग रहा है।
पहाडो की रानी मसूरी में हिमपात के बाद एक बार फिर सीजन चरम पर पहुंच गया है एक ओर जहां मसूरी के होटल पैक हो गये हैं वहीं अन्य पर्यटन से जुडे व्यवसायियो को भी इसका लाभ मिल रहा है, लेकिन दूसरी ओर जाम के झाम से आम लोगों सहित पर्यटक परेशान है। इस बार वीकएंड के साथ ही गणतंत्र दिवस का अवकाश होने व मसूरी में बर्फबारी होने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का मसूरी की ओर रूख रहा जिस कारण हर जगह जाम ही जाम नजर आया। सबसे अधिक जाम मसूरी देहरादून मार्ग पर वेलीब्रिज, कोल्हूखेत व टिहरी बाई पास रोड पर लगा रहा। रोड पर दो से तीन किमी लंबा जाम लगने से स्थिति काफी विकट नजर आयी जाम लगने का प्रमुख कारण स्कूटियों की संख्या में भारी बढौतरी है जो एक तरफ अपनी साइड न चल कर वाहनों को क्रास करती है व विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को जगह नहीं मिल पाती जिससे जाम लग जाता है। यहीं हाल गांधी चौक क्षेत्र व लंढौर का रहा व प्रातः आठ बजे से ही जाम लगने लगा था।