मसूरी। बर्फबारी का आनंद लेने मसूरी आ रहे पर्यटकों को एक बार फिर जाम से जूझना पड़ रहा है कहने को तो मसूरी के लिए अतिरिक्त पुलिस बुलाई गयी है लेकिन उनके आने से भी जाम की स्थित जस की तस है मसूरी देहरादून मार्ग सहित आस पास के पर्यटक स्थलों में दिन भर जाम में वाहन रेंगते रहे।
बर्फबारी का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से मसूरी के क्षेत्र में हर जगह जाम ही जाम नजर आ रहा है। मसूरी देहरादून मार्ग पर वैलीब्रिज, कोल्हूखेत व जेपी बैंड से लाइब्रेरी तक दिन भर दो किमी से अधिक का जाम नजर आया वहीं कैंपटी रोड, लंढौर रोड, व एनएच 707ए टिहरी बाईपास, सुवाखोली व बुरांसखंडा में भी दिन भर जाम लगा रहा व वाहन रेंगते नजर आये। हालांकि पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गयी थी लेकिन वह पर्याप्त न होने से पर्यटक दिनभर जाम से जूझते रहे। कई पर्यटकों ने सोशल मीडिया पर भी डाला कि मसूरी में न आये यहां जाम से लोग घंटो परेशान हो रहे हैं। लाइब्रेरी से किंक्रेग व उससे आगे जेपी बैंड तक करीब दो किमी लंबा जाम लगा रहा यहीं हाल बैलीब्रिज व कोल्हू खेत पर भी नजर आया वहीं टिहरी बाईपास एनएच 707 पर भी दिन भर जाम की स्थिति नजर आयी। वहीं पिक्चर पैलेस से लंढौर मार्ग व लाल टिब्बा क्षेत्र में भी जाम से पर्यटक जूझते नजर आये। वहीं लंढौर बाजार में भी हर समय की तरह लोग जाम में फंसने को मजबूर होते रहे।
