सीएम धामी ने चिंतन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

Dehardun उत्तराखंड खबर हटकर ताज़ा ख़बरें देहरादून/मसूरी सोशल मीडिया वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे राज्य के भविष्य के लिए एक स्पष्ट, व्यवहारिक और समयबद्ध दिशा निर्धारित की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार हो सकता है, जब देश का प्रत्येक राज्य समान रूप से विकसित हो। इसके लिए उत्तराखंड को भी अपने संसाधनों, क्षमताओं और विशिष्टताओं के अनुरूप विकास की एक स्पष्ट और दीर्घकालिक दिशा तय करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत का संकल्प किसी एक सरकार, किसी एक कार्यकाल या किसी एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा व्यापक और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है, जिसमें भारत को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, सामरिक तथा सांस्कृतिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प निहित है। इस विज़न की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें विकास को केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे मानव केंद्रित, समावेशी और सतत बनाया गया है। विकसित भारत का अर्थ एक ऐसे भारत का निर्माण है जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्राप्त हों, जहाँ शासन व्यवस्था पारदर्शी, संवेदनशील और जन-केंद्रित हो।

प्रशासनिक तंत्र की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन और अंतिम सफलता तक प्रशासन की सक्रियता, संवेदनशीलता और दक्षता ही ये तय होती है। इसलिए इस विज़न को साकार करने में प्रशासनिक तंत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमारे प्रशासन को न केवल तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा, बल्कि प्रत्येक नीति, निर्णय और योजना को ‘लक्ष्य आधारित’ एवं ‘जन-केंद्रित’ दृष्टि से लागू करना होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आप लोग अपने कार्यों को केवल आदेश देने या मीटिंग करने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने दायरे में आने वाले प्रत्येक कार्य को नवाचार, पारदर्शिता, समयबद्ध और परिणाम केंद्रित दृष्टिकोण के साथ तत्परता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हम विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का रोडमैप बना रहे हैं। इसका अर्थ केवल योजनाएं और नीतियां बनाने या लक्ष्य निर्धारित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें ये ये देखना होगा कि हमारी योजनाओं और नीतियों से आम नागरिकों के जीवन में क्या बदलाव आएगा। इसके लिए हमें, किसानों की आय वृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, महिलाओं के लिए समान अवसर जैसे मानकों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की वास्तविक कसौटी तय करेंगे।

टीम उत्तराखंड की तरह करें कार्य
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के नाते हमारे सामने कुछ विशेष चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन इन्हीं चुनौतियों के भीतर अनेकों अवसर छिपे हुए हैं। यदि हम अपनी नीतियों और योजनाओं को राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालें तो उत्तराखंड इकोनॉमी और इकोलॉजी के बीच संतुलन स्थापित कर देश में विकास को नई दिशा दे सकता है। इसके लिए हमें तय करना होगा कि वर्ष 2047 में हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा, तकनीक और सुशासन जैसे क्षेत्रों में किस स्तर तक पहुँचना चाहिए।

साथ ही साथ विभागीय सीमाओं से ऊपर उठकर विजन 2047 को साकार करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आगामी पच्चीस वर्षों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें “सोलो प्लेयर” वाली मानसिकता से ऊपर उठकर निकलकर “टीम उत्तराखंड” के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिस स्थान से आपने अपनी सेवा शुरु की है वहां के विकास पर विशेष ध्यान दें। साथ ही जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान सामने आने वाली जनसमस्याओं को डायरी में नोट करते हुए उनके निराकरण करें।

विकसित उत्तराखंड की नींव
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड की नींव सुशासन, तकनीक एवं नवाचार और जन केंद्रित सतत एवं संतुलित विकास के तीन स्तंभों पर टिकी है। सुशासन का अर्थ केवल नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना नहीं बल्कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हर निर्णय समय पर हो, हर योजना पारदर्शी हो और हर अधिकारी अपने दायित्व के प्रति जवाबदेह हो। उन्होंने कहा कि हमें ई-गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके शासन को और अधिक प्रभावी, तेज और पारदर्शी बनाना होगा। साथ ही ये भी सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि दूरस्थ और सीमांत गाँवों तक भी पहुँचे।

इसके साथ ही हमारी नीतियों और योजनाओं के केंद्र में आम नागरिकों का कल्याण सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रशासन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। आपदा प्रबंधन को हमें विकास योजना का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।

निर्धारित करें आउटपुट और आउटकम
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रत्येक योजना का स्पष्ट आउटपुट और आउटकम निर्धारित करना होगा। केवल रुपया व्यय हो जाना ही किसी योजना की सफलता का पैमाना नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका प्रत्येक निर्णय केवल आज को प्रभावित नहीं करता, बल्कि आने वाले भविष्य की दिशा भी तय करता है। बतौर प्रशासनिक अधिकारी आपके निर्णय, कार्य और नीतियों से जनता के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, वही भविष्य में आपकी वास्तविक पहचान बनेंगे। इसलिए अपने दायित्वों को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी न समझें, बल्कि इसे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का अवसर मानकर निभाएँ।

उन्होंने कहा कि कभी कभी देखने में आता है कि जनता की बात अनसुनी रह जाती है, कभी लालफीताशाही कार्यों में देरी लाती है ये स्थितियाँ प्रशासन पर जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड की ये यात्रा लंबी है, यदि हमारी दिशा सही रहेगी, हमारी नीति स्पष्ट रहेगी, हमारी नीयत साफ रहेगी और हमारा संकल्प अडिग रहेगा तो हम अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में अवश्य सफल रहेंगे।

संबोधन में बाद मंथन में शामिल हुए सीएम
सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उद्घाटन सत्र के बाद भी काफी देर तक शामिल हुए। प्रथम सत्र में संबोधन के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच के नीचे हॉल की प्रथम पंक्ति में बैठ गए। इस दौरान मंच पर विभिन्न विषयों पर मंथन और संवाद चलता रहा, सीएम पुष्कर सिंह धामी इस दौरान हॉल में बैठकर, परिचर्चा को सुनते रहे, साथ ही संवाद के प्रमुख बिंदुओं और सुझावों को नोट भी करते रहे। इस अवसर पर सेतु आयोग के सीईओ शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, नीति आयोग से प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. नीलम पटेल, आईएएस अधिकारी एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ मौजूद थे।

7 thoughts on “सीएम धामी ने चिंतन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में प्रशासनिक अधिकारियों को किया संबोधित

  1. I really like what you guys are usually up too.

    Such clever work and exposure! Keep up the excellent works guys
    I’ve you guys to blogroll.

  2. Hello! I’m at work browsing your blog from my new iphone 3gs!
    Just wanted to say I love reading your blog and look forward to all your posts!

    Carry on the fantastic work!

  3. I am not sure where you’re getting your information, but good topic.
    I needs to spend some time learning much more or understanding more.
    Thanks for magnificent info I was looking for this info for my mission.

  4. Quality articles is the important to attract the
    users to pay a visit the site, that’s what this web page is providing.

  5. Teenagefs extfreme sexVintag thyompson bbb gunsCamron amateurAsian pasint interiorAsizn massasge xxxx
    inn miamiHot sex cheerleawder pornSeexy
    vietnaamese womanNuude beah voyeur cams videosFishnmet pantyhose babesBeest poprn movies ffor couplesFury yify hentaiMcadzms nudce rachelFemale escort ratingsMatur x galleriesCoool bass lickGiirls handjkbs thnen suckWorldcs
    biggest tits monkiaSamsa co-occuring adult ougcome questionnaireClitoris blogsSex
    offender registrarion waukmegan illinoisPeee movies posted byy surfersPhonme seex yong girlsGrandm fucked meWarnng sivns off teen promiscuityBoobb pressd scenesHoot
    sexy pictur off secretaryDownlosd sex videoNew york ciuty dildosGrandp fucks younhg girlKorean boow jjob sexyShhow you wifce sexDragones sexx videosFoodds to increease breeast milkNudde pics oof markkie postOpposng thumbAian fstival vancouverGrls shoving cell phohe up pussyOver50
    nudesTighnt weslsh handjobJenifer annjston nudesExcercjse botom buttYoujng womwn wiyh pointy breastsXxx jesons jabFreee galery movie picture pinbk pporn worldNudde videos bazrbados
    rotic womenIppaq adult software freeWoman iin a bikihi vacuumingCllip fre
    movi porn sexGaay cub worcesterGayy teen asleepColkection of vagyina picturesMotther blackk cockTeeen viceos
    foor ipodsMy nakmed penisTeenn consumerismFree mokvie trailerr orgyDouble ussy penetratioon dvdsEvangelista heart sex videoWorlds
    greeatess blowjobFootjoob in publicWomn sexuality masturbationRevengee ttv nud photosSexy anime cowgirlsHoow tto sejd efotic
    text messagesBillpings owned a strip jointChle seviigny tqlks
    ablut blowjobGerman amaterur tubeEardly indeplendence
    of teensPornn starts pragueAsin massage palor storiesAmayuer
    fjll ledngt ssex videosShahnon elizxabeths boobsAdul datjng amatteur
    ssex picKami2hot nudeAmateuir sapphhic paradisePoort lincol escortMissedd perio pregnaant bikni contestFree
    youg boty pprn moviesDefamer fack cebe pornAdultt llch lyjph nnode mediastinumAdult prty contestHugee boobs having
    sexNasty bbwsAian women underwaterHaigy milfCutee girl cumshotNake sucking valentinesSwinghers webb pagesSizsd breastsBude rotic
    daniceMezico uniteed states sexSarahh michrlle geolar
    porrnstar movieCabrdige center ffor dult edducation https://www.google.com/share.google?q=R3BbfZJvYf05oYlUF Spead pusssy whiteChubvy
    asiuan girlsIsabelle parft pornThhe fench word foor having a thrde waay sexWomjen whoo loe transgenderred menGayy sex spots of bostonJames mmickey nude
    picIs martijn sshort gayPictyes of shemalesMirraboooka bboathouse orgyRejuvenation retinol
    facal cleanserSan jusn adulot beachesBondzge crods dressing lasvender satekStates leggalizing gaay marriageCollege guyus straigyt sexCollection erosCatrie hhenn nudeMakee
    a peniis enlargment divihe att homeSinhala eerotic
    storysAsiwn holidayys iin deec oor janGinhger lynn fuucked by john holmesAmazzing tty peeholle gangbangGuuy dominated bby girdl iin bikiniGrrls spyying oon mens cocksChicks with nie bigg
    assesFrree xxxx movie bikiniVintage mccall’s emboidery patternFree thck teedn tubeInnokva dult fomula ddry ddog foodUnknown mixget pussyXxxx
    store amkarillo txDebvy ryhan nude akesSeex videos funny realFuuck
    tubbe wivesMy husband wannts wattch sexConstace marie nakedFreee kiss seexy
    videoBoy aand girl having ssex piLiist denoinations baptie bbies adults numberXxxx asian anl whoresNinne
    ead gayy guys dvdFreee hhot weet ssexy nude babesSknk trannyBellaa pussyFreee brazile bbwIpnone bikini
    washAvreil lanie nudeMilf hunteer biig boobVirtual lidk boobLiterary critricism john gayHomemade smokee weewd
    hage seex videoManizs tewen linksChallenge onbtario teenFreee cute twen pussySleep assualt fee xxxSex aand thee cjty cimplete sezson dvdFree gayy doictor videoFrree
    siissy sexx tue videosClassy eescort gfeOf daniiel radclffe naked inn equusSex mavazines inn indiaVintasge sugar dispenserTeeen pgtails cottonFreee
    black sex pocs thumbnailsNaaked chopstickSeet escxape lingerie
    paPiics off exy curvy ladiesNudde asian teenMenorews dee edd
    haciendoo pornoDirfty sex story ttalk wordsAbbyy winters
    free bikiniBack handjobWhat aare popers gayMelboure slhts whores escortsStylist hairsfyles ffor tesen boysHott dbz sexMiiss
    wworld bikini picAsss goldwaing riderMouldy penisCrjme scene sexualAdult wearkng diaaper storyNaked oold mom

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *