मसूरी। शुभ मंगलम संस्था ने कन्यादान महादान कार्यक्रम के तहत एक गरीब लड़की को एक सादे समारोह में शादी का सामान उपलब्ध कराया। लड़की की शादी फरवरी माह में होनी है।
शुभ मंगलम संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि शुभ ंमगलम संस्था विगत वर्षो से गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में अवगत कराया गया कि एक गरीब लड़की की शादी फरवरी माह में होनी है व उसके परिजन शादी की तैयारी करने में सक्षम नहीं है जिस पर संस्था ने लड़की के शादी के लिए सामान एकत्र किया व सामर्थ के अनुसार एक कार्यक्रम कर उसको सामान दिया। जिसमें पंचास आदमियों के लिए खाने का सारा सामान, सहित कपड़े, आदि दिए गये। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, सदस्य बबीता अग्रवाल, रेनू वाही, जगजीत कुकरेजा व लडकी तथा उनके परिजन मौजूद रहे।
