मसूरी। छावनी परिषद लंढौर को लोक शिकायत निवारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट व नवाचार पूर्ण तथा परिणामोन्मुख कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिससे छावनी परिषद लंढौर में खुशी व्याप्त है।
यह सम्मान छावनी परिषद के नागरिकों की समस्याओं के समाधान में समयबद्ध निस्तारण करने हेतु दिया गया। नई दिल्ली स्थित भारतीय पर्यावास केंद्र में एक समारोह में छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह, कार्यालय अधीक्षक सिकंदर नौटियाल, अभियंता शशांक चौहान कंप्यूटर प्रोग्रामर मयंक लखेड़ा ने प्राप्त किया। स्कॉच अवार्ड मिलने पर छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह ने महानिदेशक रक्षा संपदा एवं छावनी के स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद का प्रयास रहता है कि नागरिकों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाय ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।