ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन स्वास्थ्य शिविर में बीस लोगों की जांच

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान एवं ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से कैमल बैक रोड स्थित डे केयर सेंटर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बीस से अधिक लोगों ने नेत्र रोग का परीक्षण करवाया इसके साथ ही सामान्य परीक्षण भी किया गया।
ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के डे केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राफिक एरा अस्तपाल की डा. रूचिता ने रोगियों का परीक्षण किया वहीं बी नेत्र रोगियों की जांच की गयी। इस मौके पर ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर, सचिव एनके साहनी, रमेश गोयल, जीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।