मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के समीपी जौनपुर विकासखंड में शादी ब्याह से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में अंग्रेजी शराब व बीयर की चुस्कियों पर कड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत अब किसी भी सामाजिक, शादी, आदि में कोई भी अंग्रेजी शराब व बीयर नहीं परोसेगा, व जो इन निर्णयों का उलंघन करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
जिला पंचायत सदस्य सबिता देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की एक आम बैठक राजकीय इंटर कालेज बंगशील में आहुत की गई जिसमें अपर पालिगाड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शादी ब्याहों से लेकर सामाजिक कार्यों में बढ़ते अंग्रेजी शराब व बीयर के प्रचलन पर मंथन किया गया व इससे समाज पर पड़ रहे कुप्रभाव पर चिंता व्यक्त की गयी। बैठक में कहा गया कि इन कुप्रथाओं से जहां समाज में विकृति आ रही है वहीं अमीर व गरीब की खाई बढ रही है व गरीब परिवारों पर अनैतिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं शादी समारोह के अलावा किसी की मृत्यु पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुचने पर भी शोकाकुल परिवार पर अनैतिक आर्थिक बोझ बढ रहा है व शादियों में महिलाओं के द्वारा अत्यधिक गहने पहनने से भी समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में समाज का तानाबाना टूट रहा है व आपसी मतभेंद बढने के साथ ही समाज पर कुप्रभाव पड़ रहा है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी और किसी भी सामाजिक कार्यों में अंग्रेजी शराब व बीयर को नहीं परोसा जायेगा। पौराणिक परम्पराओं के मुताबिक शादी समारोह में अपनी संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं दूल्हे को रिश्तेदारों द्वारा दी जाने वाली मालाओं, सहित मामा पक्ष पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को कम किया जायेगा, महिलाओं की असीमित ज्वेलरी के बजाय कम ज्वैलरी पहनने सहित,, दुनोज प्रथा में होने वाले अनैतिक खर्च को कम करने, वर्थ डे पार्टियो को सीमित करने का निर्णय लेने के साथ ही डीजे पर शिकंजा कसा गया। बैठक में मौजूद लोगों ने स्पष्ट किया कि किसी भी समारोह में मात्र 12 बजे तक ही डीजे चल पायेगा, जिसमें अपनी संस्कृति से जुड़े सांग ही बजा पायेगा, वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी अंत्येष्टि में उस गांव की तरफ से मात्र एक वाहन सामूहिक रूप से जायेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो लिए गये निर्णयों का उलंघन करेगा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा व उनके परिवार में होने वाले किसी भी समारोह में गांव से कोई न ही जायेगा न ही रिश्तेदार जायेंगे। बैठक में, प्रियंका देवी ग्राम प्रधान बंगशील, ग्राम प्रधान ओंतड, तेवा, ग्राम प्रधान मूलधार गजेंद्र रतूडी, ग्राम प्रधान ठिक गीता राणा, ग्राम प्रधान तेवा मुरारी लाल, सहित बुडकोट, भूयंसारी के प्रधान, सहित सामाजिक कार्यकर्ता रतनमणि भट्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, शिवदास, बिक्रम सिंह परमार, बलबीर सिंह परमार, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
