मसूरी। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बचाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है, इसमें जो भी आरोपी थे उन्हें सजा दी जा चुकी है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह प्रस्तुत करें। उसके आधार पर जांच होगी।
उन्होंने कहाकि यह केवल राजनैतिक लाभ लेने के लिए इसे बढा चढा कर घेराव, प्रदर्शन किया जा रहा है जो गलत है। सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। उनके पास कोई मुददा नहीं है, मंत्री रेखा के महिलाओं पर आपत्ति जनक दिए गये बयान पर कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान भाजपा की परंपरा है, लेकिन मंत्री रेखा का घेराव किया जो गलत है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी इस संबंध में पार्टी की ओर से पूरी जानकारी दी व सुबोध उनियाल ने भी बयान दिया। लेकिन अगर इसमें सीबीआई जांच की आवश्यकता होगी तो जांच करायी जायेगी। दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। इसकी जितनी निंदा की जाय कम है। वहीं उर्मिला सनावर पर कार्रवाई के मामले में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे माफी मांगने को कहा है जो माफी मांगी वह पर्याप्त नहीं है। वह भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं है। उनके खिलाफ मुकदमा किया गया है। उन्हांने उत्तराखंड बंद पर कहा कि लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है, लेकिन प्रदेश सरकार जनहित में कार्य कर रही है लेकिन विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है व धराशाही होती है विगत दिनों बेरोजगारों के कंधे पर बदूक रखने की कोशिश की, और जब मुख्यमंत्री मौके पर गये तो यह मुददा उनके हाथ से निकल गया। जनता समझदार है कि प्रदेश का विकास कौन कर सकता है।
