नये साल का जश्न मनाने उमड़े पर्यटक लेकिन गत वर्ष से कम संख्या में आये पर्यटक 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। पर्यटन नगरी में पुराने साल को विदाई देने व नये साल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। वहीं होटलों में मध्य रात्रि तक जश्न मनाया गया व जैसे ही बारह बजे तो हैप्पी न्यू ईयर के उदघोषों से आसमान गूंज उठा।
पर्यटन नगरी में पुराने साल की विदाई व नये साल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी की ओर रूख किया। वहीं होटलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गये, संगीत की मधुर धुनों के बीच पर्यटकों ने नृत्य कर नये साल का जश्न मनाया। वहीं होटलों में बार भी सजे रहे व कप्पलों के लिए विशेष पैकेज दिया गया। शहर के अधिकतर होटलों में नये साल को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गये व होटलों को सजाया गया था। हालांकि अन्य सालों की भांति इस बार पर्यटकों की उतनी भीड़ नजर नहीं आयी जितनी अपेक्षा थी जिसका कारण सप्ताह के मध्य में नये साल का आना बताया गया। इसके बावजूद भी अधिक तर बडे होटलों में पचांस प्रतिशत तक पर्यटक रहे व छोटे होटलों व होम स्टे में करीब चालीस प्रतिशत पर्यटक रहे। नये साल का स्वागत करने व पुराने साल को हंसी खुशी विदाई देने के लिए मालरोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक नजर आये व मध्य रात्रि तक मालरोड पर पर्यटको ने जश्न मनाया। जैसे ही मध्य रात्रि के बाहर बजे तो मालरोड पर आतिशबाजी के साथ हैप्पी न्यू ईअर के उदघोष से आसमान गूंज उठा। नये साल का जश्न मनाने आये पर्यटकों के साथ कोई अभद्रता न हो इसके लिए पुलिस मुश्तैद रही व हर चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे, वहीं पुलिस की गश्त भी पूरी मालरोड पर लगातार जारी रही व मोबाइल दस्ते भी तैनात रहे।