मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों मौसम खुशगवार चल रहा था लेकिन साल के अंतिम दिन आसमान में बादल छाने से कड़ाके की सर्दी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम में बदलाव आने के कारण ठंड बढ गयी है व पर्यटकों को गर्म कपडे पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है, व गर्म कपड़ों की खरीददारी बढ गयी है। अचानक ठंड बढने से आम जनों को भी गर्म कपड़े निकालने पड़े। सर्द मौसम के बीच पर्यटक गर्म कपड़ों के साथ मालरोड पर टहलते नजर आये। ठंड बढने से लोगों को उम्मीद जगी है कि शायद बर्फबारी देखने को मिले लेकिन जिस तरह से मौसम का मिजाज दिख रहा है उससे नहीं लगता कि बर्फबारी हो सकती है अगर और अधिक मौसम खराब हुआ तो हल्की बारिश की संभावना बनी है। लेकिन आसमान में बादल छाने से अच्छी खासी ठंड बढ गयी है।
