नये साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी ने पूरी की तैयारी। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। नये साल का जश्न मनाने व पुराने साल की विदाई के लिए मसूरी ने पूरी तैयारी कर ली है। होटलों में विशेष पैकेज बनाये गये है, वहीं पुलिस प्रशासन ने यातायात के लिए कई जरूरी कदम उठाये हैं।
नये साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है होटलों को सजाया जा रहा है व इस दौरान आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए है। इस संबंध में ंहोटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नये साल के लिए होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है व अभी तक पचास प्रतिशत बुकिंग आ चुकी है लेकिन बाकी ऑफ लाइन की संभावना बनी है, उन्होंने यह भी कहा कि नया साल सप्ताह के मध्य पड़ने के कारण इसमें बाधा आ सकती है लेकिन उम्मीद है कि नये साल का जश्न मनाने व पुराने साल को विदा देने मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे। होटलों को विद्युत लड़ियों से सजाया गया है वहीं नाचने गाने की व्यसस्था के साथ ही लजीज व्यंजन परोसने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही शहर को भी सजाया गया है। वहीं दूसरी ओर होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी गोदियाल ने कहा कि होम स्टे में अभी तक केवल 15 प्रतिशत ही बुकिंग है जिससे लगता है कि इस बार नये साल पर कम पर्यटक आयेंगे लेकिन उसके बाद भी उम्मीद बनी है कि बिना बुेंकंग के पर्यटक आ सकते हैं। इसी कड़ी में पुलिस व प्रशासन ने भी नये साल पर पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए नया यातायात प्लान तैयार किया है, कुछ मार्गों को एक मार्गीय यातायात के लिए बनाया गया है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, हर चौक चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा व मोबाइल टीम भी मालरोड पर घूमती रहेगी वहीं हुडदंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हालांकि गत वीकएंड पर मसूरी में अच्छी संख्या में पर्यटकों ने रूख किया व कई समस्याओं को सामना करना पड़ा विशेष कर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जिसको देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए है।