मसूरी। तमिलनाडु से मसूरी घूमने आये चेन्नई निवासी कबिलन जगदीशन, ने पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना दी कि देहरादून से मसूरी आते हुए उनके वाहन चालक ने वाहन की डिग्गी खुली रहने पर रास्ते में कहीं बैग खुल गया व पुलिस को बताया कि बैग में उनके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत समान रखा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली मसूरी कार्यालय द्वारा तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी बार्लोगंज एवं चीता मोबाइल बार्लोगंज को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर सघन तलाशी एवं खोजबीन अभियान चलाया गया। पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप संबंधित व्यक्ति का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर सूचनाकर्ता को सुपुर्द किया गया। बैग प्राप्त होने पर सूचनाकर्ता द्वारा उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक बुद्धि प्रकाश, कांस्टेबल प्रदीप गिरी, कांस्टेबल आशीष रावत थे।
