मसूरी। जौनपुर विकासखंड में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की अटल स्मृति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला व देश की राजनीति सहित उनके साहित्य पर भी चर्चा की गयी।
मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता राज्य मंत्री विनोद उनियाल, गीता रावत, डॉ देवेंद्र भसीन, सुभाष रमोला, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल की कई कविताओं का उल्लेख किया व कहा कि उन्होंने जहां राजनीति में अपनी लोकप्रियता को बनाये रखा वहीं उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी कार्य किया व कई कविताएं लिखी। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया, वहीं केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर मुलायम रावत, बीरेंद्र राणा, जिला मंत्री ललिता, बलबीर सिंह राणा, मंडलाध्यक्ष सुनील थपलियाल, ललित खंडूरी, नरेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा खेमराज भट्ट, बिनीता रावत, अकबीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत सहित बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।