मसूरी। मसूरी महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित विंटर लाइन कार्निवाल के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। लंढौर में रवि पंवार ग्रुप ने जौनसारी लोंकगीतों व नृत्य की प्रस्तुति की। कंपनी बाग में जयश्री क्लब ने माधुरी टम्टा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी, गांधी चौक पर हिमवंत महिला समूह, द बैंड, संदीप राणा ग्रुप, ने प्रस्तुति दी। वहीं गढवाल टैरेस पर बीना बोहरा गु्रप ने गढवाली, हिमाचली, जौनसारी, कुमाउनी गीतों की प्रस्तुति दी व सतीश थापा गु्रप ने बैंड की प्रस्तुति दी।
वहीं टाउन हाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में अनिल गोदियाल के तत्वाधान में पहाड़ी पहनावे पर उत्तराखंडी परिधान शो का आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढ कर एक पहाड़ी परिधानों की प्रस्तुति रैंप पर की गयी। वहीं इसके बाद उत्तराख्ांड के स्टार कलाकारों ने गीत नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमें मेलोड गायक जीतेंद्र पंवार ने ओ दगड़िया,

पारधानी बौ, बांदू मां की बांद, छाया तेरी माया मा मेरू, चैला तेरी माया, शोभिनाथ घंडयाल, अब त सुदबुद ली लेवा, अई जा मेरा मैत मां, दुर दंडी गौं गुठयार, आदि गीत सुनाये वहीं किशन महिपाल ने जीया कोरी कोरी खांडो, कुखड़ी, धरती सजिमें, तेरू मुलुक, चल बसंती, नंदी पधानी, मेरी सुरमैनी, मास्टर जी आदि, रजनीकांत सेमवाल ने गीर सिरा बिन राजधानी,, हे चोरी हाय चोरी, त्यारी तेरी याद आेंणी चा, घास कटटी ललिता चौ चम, पेल्ली पेल्ली सेवा, जमुना का धाम बोले, शिवानी नेगी ने प्यारी निर्मला, तुम्हारी खुद मा, मंदन का चौक, गायत्री मंत्र, महाकुभ जागर, कश्मीर बोदार, जय मां भगवती,आदि व विवेक नौटियाल ने मेरी माता भवानी, रूप कु मत्र, कुजानी, स्याली बसंती, घौ लागी, नंदा भवानी, मीठी रसवाल, मयादार धनुली आदि गीत सुनाकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं रैप गायक सूरज ने भी अपने गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।
