मसूरी। सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देने के लिए विंटर लाइन कार्निवाल के तहत मसूरी सुपर बाईक राइड का आयोजन जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड मोटर स्पोटर्स के साथ मिलकर किया गया। देहरादून से विभिन्न आकर्षक बाईकों को जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया व गढवाल टैरेस मसूरी पहुंचने पर एसडीएम राहुल आनंद ने बाइकर्स का स्वागत किया व प्रमाण पत्र वितरित किए।
विंटर लाइन कार्निवाल के तहत बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढकर एक उत्कृष्ट बाइकों को देखने के लिए गढवाल टैरेस पर जमावड़ा लगा रहा। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि भारत में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके लिए बाइक रैली के माध्यम से बाइकर्स ने सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया जो युवाओं को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेगा व वाहन चलाने के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्हांने आहवान किया कि जिम्मेदार वाहन चालक बने व देश में रोड दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करें, मसूरी में भी देखा गया है कि नये बच्चे व युवा तेज वाहन चलाते हैं ऐसा न कर जिम्मेदारी से अपने वाहन चलाये व टै्रफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद बाइक चलाने के शौकीन है व पहाड़ो पर गये हैं। इस मौके पर रैली में शामिल सभी 37 बाइकर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। उत्तराखंड मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष राहुल चौहान एवं सचिव कपिल कर्णवाल ने अवगत कराया गया कि उत्तराखंड मोटर स्पोर्ट्स द्वारा उत्तराखंड में इस तरह के आयोजन पूरी सुरक्षा व नियमों के तहत करवाया जाता है। इस बार विंटरलाइन कार्निवाल के दौरान सुपर बाइक राइड्स के आयोजन से सभी बाइकर्स रोमांचित हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस सुपर बाइक राइड में 3 महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया गया है। इस राइड्स में विजय अग्रवाल की 1900सीसी की यामा बाइक, यशपाल की हार्लि-डेविडसन, सनी की डुकाटी व बीएमडब्ल्यू पर्यटको के बीच काफी पसंद की गई।
वश्व रिकार्ड धारी मौ. आरून ने कहा कि उन्हे छह माह पहले चोटिल होने के बाद भी विश्व रिकार्ड बनाया जो हाईएस्ट एल्टीटयूट कैंपिंग बाय इन्डीजव्यूजल एन मोटर साइकिल जिसमें बिना खाना पीने के 19 हजार 24 फीट की उंचाई पर बनाया व मेरा पैर टूट चुका था उसके बाद भी रिकार्ड बनाया। मसूरी बाइक रैली का अच्छा अनुभव रहा। जितेंद्र िंसह चौहान ने कहा कि वह गत तीन साल से नेशनल चैंपियन रहा हूं। इस रैली का अनुभव अच्छा रहा मेरे लिए तो यह सामान्य था मै मसूरी से लगे जौनसार का रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि पहले बाइक नहीं चलायी बेटा चलाता था उससे प्रोत्साहित होकर बाइक चला रहा हूं। रिद्धमान सिंह ने कहा कि बाइक रैली में नेशनल चैंपियन रह चुका हू। उन्होंने कहा कि यहां की राइड बहुत अच्छी रही रोडे अच्छी है लेकिन थोड़ा टै्रफिक की समस्या नजर आयी। वहीं शीघ्र ही नेशनल में प्रतिभाग करना है जिसके छह राउंड होंगे व उत्तराखंड के लिए पदक लायेंगे। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी हीरा लाल मौजूद रहे।
