गुलदार ने दो गाय मारी, वन विभाग ने मानव, वन्यजीव संघर्ष पर गोष्ठी का आयोजन किया।

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी
मसूरी। पर्यटन नगरी के आस पास लगातार गुलदार का खतरा बना हुआ है, वहीं भिलाडू में गुलदार ने दो गायों को मार दिया। जिससे क्षेत्र में आक्रोश है। भिलाडू पंप हाउस निवासी सोहन िंसह ने मसूरी रेंज अधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी दो गाभन गायों को गुलदार ने खेत में शाम छह बजे मार दिया। जिसके कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो गयी। उन्होंने बताया कि परिवार के लालन पालन का मुख्य स्रोत दूध ही था, जिससे मुझे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा उन्होंने विभाग से उचित मुआवजा देने मांग की ताकि वह गाय खरीद कर ला सके व परिवार का पालन पोषण कर सके।
वहीं दूसरी ओर भिलाडू आबादी क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण व वनाग्नि से सुरक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन किया। क्षेत्रीय सभासद रणवीर कंडारी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में भिलाडू निवासियों के आबादी वाले क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष पर लोगां ने अपने विचार रखे वहीं वनों को आग से बचाने पर चर्चा की गयी। जिसमें मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण पर सुझाव दिए गये कि क्षेत्र में लैटाना व काला बांसा उन्मूलन किया जाय ताकि जंगली जानवर क्षेत्र में न आ सके। इस मौके पर सभासद रणवीर कंडारी, सुमति देवी, सोहन सिंह, ममता बागड़ी, शक्तित बागडी, हिमांशु जुगराण, दयाल सिंह, विमला बागड़ी, दयाल सिंह भंडारी सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।