देहरादून से मसूरी साइकिल रैली में अमन, प्रथम, रियाज द्वितीय व शुभा मल्ला तृतीय रहे। 

उत्तराखंड देहरादून/मसूरी

मसूरी। देहरादून से मसूरी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसका समापन गढवाल टैरेस पर किया गया। प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक साइकिलर्स ने प्रतिभाग किया।
गढवाल टैरेस पहुंचने पर साइकिल रैली का स्वागत एसडीएम राहुल आंनद व पर्यटन अधिकारी हीरा लाल ने किया। इस मौके पर प्रथम आये नमन को साइकिल दी गये वहीं द्वितीय आये रियाज को 31 सौ, नकद व तृतीय आये शुभा मल्ला को 21सौं नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर देवभूमि पैडलर्स विनायक गिरी, व सहयोगी उज्जव गौड व धु्रव आदि मौजूद रहे।