मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र 1948 से निरंतर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थापक डोरीलाल जी द्वारा लगाया गया यह पौधा आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य ने हाल ही में अपने स्थापना के रजत जयंती वर्ष को मनाया है और इस अवधि में प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक एवं विकासपरक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है।

उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जनपद और रुद्रपुर क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। रुद्रपुर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 590 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रपुर बाईपास, खटीमा-टनकपुर और गदरपुर-जसपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर हल्द्वानी को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, नई सिग्नल लाइनें और दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जल निकासी समस्या के समाधान के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी दी गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण जारी है। रुद्रपुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट तथा 17 करोड़ रुपये की लागत से एडवांस कूड़ा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण, पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का विकास, गदरपुर व खटीमा में बाईपास, खटीमा व किच्छा में बस अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रुद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर में खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग और एथलेटिक्स ट्रैक सहित स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क तथा खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिल रही है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को पुनः प्रारंभ कर तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। उन्होंने दोहराया कि सरकार अपने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ तराई क्षेत्र के समग्र विकास और लोगों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री शिव अरोरा, मेयर श्री विकास शर्मा, अपर सचिव मुख्यमंत्री श्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

4 thoughts on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

  1. Roulette kann an der Spielbank von Sonntag bis Donnerstag zwischen 14.00
    und 2.00 Uhr, am Freitag und Samstag von 14.00 bis 3.30 Uhr gespielt werden. Im Französischen Roulette wird
    mit Jetons gespielt, die am Tisch oder an der Kasse gekauft werden können. Amerikanisches
    Roulette wird in der Spielbank Baden-Baden an sieben Tischen gespielt.
    Neben Führungen vor und während dem Spielbetrieb, bietet das Casino Baden-Baden Spielinformationen über Roulette, Poker und Black Jack an. Das Casino Baden-Baden bietet die
    klassischen Spiele, Französisches und American Roulette, Poker und Black Jack.
    Das 1981 im Alten Bahnhof eröffnete Automatenspiel wurde
    1996 in das Kurhaus integriert und findet sich seither im Gewölbe des Kurhaus-Gebäudes.

    Das Automatenspiel befindet sich im Untergeschoss des Kurhauses.
    Nach dem Zweiten Weltkrieg erlebte die Spielbank Baden-Baden eine weitere
    große Zeit, viele Weltstars spielten hier. Das
    Spielcasino Baden-Baden ist das bekannteste und meiner Meinung nach schönste Spielcasino in Deutschland.

    Das Casino kann insgesamt 9 Blackjack Tische vorweisen,
    die im Classic Casino ab 15 Uhr täglich bespielt werden können. Da es sich
    bei Baden um einen Thermalkurort handelt, spielt das
    Wasser natürlich eine wichtige Rolle. Für Gaumenfreuden sorgt das hauseigene Restaurant, und in der direkten Casino Umgebung finden Besucher weitere kulturelle und kulinarische Angebote.
    In dem Spiel Casino CH finden neben anderen Events auch regelmässig
    Pokerturniere statt. Mit einer ESBK Konzession der Kategorie
    B und einem grossen Spielangebot bietet dieses Schweizer Kasino Besuchern beste Unterhaltung unter sicheren Gegebenheiten. Diese Konzession erlaubt es dem Casino,
    Spiele mit hohen Einsätzen anzubieten.

    References:
    https://online-spielhallen.de/umfassende-erfahrungsberichte-zum-dolly-casino/

  2. A is the letter that was used to represent a team in an old TV show, The
    A-Team. In musical notation, the letter A is the symbol of
    a note in the scale, below B and above G. That is not surprising, because it means the same sound.
    To add A, a to a word list please sign up or log in. There are
    also precomposed character encodings for ⟨A⟩ and ⟨a⟩ with diacritics, for most of those listed above; the remainder are produced using combining diacritics.
    The double ⟨aa⟩ sequence does not occur in native
    English words, but is found in some words derived from foreign languages such as Aaron and aardvark.

    For more information, see the developer’s privacy policy .

    Fixed bugs, improved performance, drank way too much coffee.
    You can also track contractual issues, performance, and activities.

    The system will provide you with a unique secrete key or keys to
    participate in the procurement process.

    References:
    https://blackcoin.co/what-is-a-high-roller-best-high-roller-online-casinos/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *