मसूरी। पर्यटन नगरी में पहली टॉम आल्टर स्मृति अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आये 425 प्रतिभागियों ने 50, 42.2, 21.2, 10 व 5 किमी दौड का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, प्रदेश के अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिला, टॉम आल्टर के पुत्र जिमी आल्टर, मिसेज ग्लोब अनुराधा गर्ग, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने झडी दिखा कर रवाना किया।
मालरोड कुलड़ी पुलिस चौकी से शुरू की गयी अल्ट्रा मैराथन दौड़ कैमलबैक, लबासना, कंपनी बाग, हाथी पांव होते हुए किमाडी मार्ग तक गयी व वहां से वापस लौटी। अल्टा्र मैराथन पुरूष वर्ग ओपन में भारतीय सेना के स्वांग ने जीती वहीं दूसरे स्थान पर मसूरी के संचित, व तीसरे स्थान पर ओम दर्शन रहे। वहीं महिला वर्ग में कल्पना पहले, उषा दूसरे व मनिषा तीसरे स्थान पर रही। 50 किमी 18 से 36 आयु वर्ग पुरूष में हेमंत पहले, मनन दूसरे, व रोबिन तीसरे, 36 से 45 आयुवर्ग में विपिन ने पहला, तनाका ने दूसरा, हर्ष ने तीसरा, 45 से 60 आयु वर्ग में नरेंद्र ने पहला, बलराज ने दूसरा, सब्बल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुल मैराथन पुरूष 42.2 में योगेश ने पहला, सिलापरासेटी ने दूसरा, अजय ने तीसरा, 18 से 36 आयुवर्ग पुरूष में अदिथ गोपाला पहले, शेखर दूसरे, हिमांशु तीसरे, 36 से 45 आयुवर्ग में देवेंद्र ने पहला, सत्यपाल ने दूसरा गौरव ने तीसरा, 42.2 किमी महिला में रेखा रावत ने पहला, व शालिनी ने दूसरा, किमी पुरूष में अमरदीप ने पहला, सुनिल ने दूसरा, सांग अंथनी ने तीसरा, व महिला वर्ग में कोमल ने पहला, येवा ने दूसरा सफरोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं फुल मैराथन पुरूष 18 से 36 आयुवर्ग में निखिल ने पहला, अर्जुन ने दूसरा, शोबित ने तीसरा, महिला वर्ग में कोमल ने पहला, मोनिका ने दूसरा, जोशिका ने तीसरा, 36 से 45 आयु वर्ग पुरूष में जगमोहन ने पहला, मोहित ने दूसरा, श्वेतांश ने तीसरा, 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग पुरूष में पहला स्थान अजय, दूसरा स्थान शशांक व तीसरा स्थान संजय ने हासिल किया। 21 किमी पुरूष अंडर 45 से 60 हर्ष ने पहला, रजत ने दूसरा व हितेंद्र ने तीसरा, महिला वर्ग 18 से 36 आयुवर्ग में शिवानी ने पहला, शिवानी बचलोन ने दूसरा व शीतल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10किमी पुरूष में आदित्य ने पहला, जसवीर ने दूसरा, संजीव ने तीसरा, महिला में स्वाति ने पहला, ईशा ने दूसरा, मारिया ने तीसरा, अंडर 14 पुरूष में तेंजंग ने पहला, आर्यन ने दूसरा, अद्विक ने तीसरा, पुरूष 18 से 36 आयुवर्ग में कुलवीर पंवार ने पहला, कृष ने दूसरा, अमन ने तीसरा, 36 से 45 आयुवर्ग पुरूष में देन वइंग ने पहला, हिरिश्टोफर ने दूसरा, विनीत ने तीसरा, महिला 36 से 45 आयु वर्ग में मनीषा ने पहला, नीतू सिंह ने दूसरा, अनुराधा ने तीसरा, 45 से 60 आयुवर्ग पुरूष में सीके मुखिया ने पहला, दिगंबर ने दूसरा व जितेंद्र ने तीसरा, 36 ये े45 आयुवर्ग महिला में जेश ने पहला राखी ने दूसरा व रितु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5किमी दौड पुरूष में राकेश रावत ने पहला, दिशु ने दूसरा, शिवम ने तीसरा, महिला में बबीता ने पहला ज्योति ने दूसरा व अक्षी ने तीसरा, अंडर 18 पुरूष में आदेश ने पहला, देवांश ने दूसरा, अर्जुन ने तीसरा, 18 से 36 में हिमांशु ने पहला, अमन ने दूसरा, गौरव ने तीसरा, महिला वर्ग 18 से 36 में काग्येन ने पहला, गरिमा ने दूसरा, कविता ने तीसरा व पुरूष 36 से 45 आयुवर्ग में ओम प्रकाश ने पहला मौ. जिशान ने दूसरा व नितिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। वहीं उन्होंने पहली बार मैराथन कराने पर आयोजन कर्ताओं को बधाई दी व कहा कि आने वाले समय में इसे और अधिक वृहद रूप से आयोजित किया जायेगा। व जो मसूरी प्रतिभाग करने आये वह ब्राड अबेंसडर बनके मसूरी का नाम देश में करेंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि मसूरी में पहली बार आयोजित सफल मैराथन का संदेश पूरे देश में जायेगा व इससे मसूरी के पर्यटन व्यवसाय व खेल प्रेमियों को बढावा मिलेगा। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक संदीप साहनी ने कहाकि टॉम आल्टर का सपना था कि मसूरी में हिल मैराथन हो, लेकिन वह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका सपना सभी के सहयोग से साकार हुआ है। इस मौके पर सिने अभिनेता टाम के पुत्र जिमी आल्टर ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मेरे पिता के सपने को साकार किया।इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ व भाजपा अध्यक्ष रजत अग्रवाल व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, रजत कपूर, एमएसए के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में देश भर से आये धावक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
